13 अप्रैल आज का राशिफल

0
शनिवार 13 अप्रैल 2019 का पंचांग
? शक संवत 1941 माह चैत्र पक्ष शुक्ल तिथि अष्टमी नक्षत्र पुन. सूर्योदय 5.59 सूर्यास्त 6.43
⚛ शुभ मुहूर्त : दुर्गा अष्टमी, रामनवमी
आज चैत्र शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि है। आज नवरात्र का आठवां दिन है। अष्टमी तिथि आज दोपहर पहले 11:42 पर ही समाप्त हो जायेगी, उसके बाद नवमी तिथि लग जायेगी जो कि कल सुबह 09:36 तक रहेगी।
? मेष राशि – आज मित्रों के साथ आपका दिन अच्छा गुजरेगा। आप किसी एडवेंचर के लिये जा सकते हैं। आपके अंदर ताजगी बनी रहेगी। लक्ष्य के प्रति आपका दृढ संकल्प बना रहेगा। आप दूसरों को भी अपना काम बेहतर ढंग से पूरा करने का साहस देंगे। लोग आपसे कुछ नई बातें सीखने के लिये उत्सुक रहेंगे। फैशन डिजायनर्स के लिये अच्छा रहेगा। आपके काम को किसी समारोह में तारीफ मिल सकती है। छात्र अपनी पढ़ाई को लेकर पूर्ण रूप से सतर्क रहेंगे। आज के दिन मां दुर्गा को खीर-पूड़ी का भोग लगाएं, आपका दिन अच्छा रहेगा।
? वृष राशि – आज महाअष्टमी और राम नवमी के दिन आपके सभी शुभ कार्य सफल होंगे। आपके बिजनेस की गति बनी रहेगी। आप अपनी ऊर्जा से निरस चीज़ में भी जान भरने की क्षमता रखेंगे। माता-पिता आपसे बेहद खुश होंगे। आशीर्वाद के रूप में आपको उनसे कोई गिफ्ट मिल सकता है। सिविल इंजिनियरिंग कर रहे छात्रों के लिये दिन अच्छा रहेगा। आपको किसी कम्पनी में नए काम के लिये अपॉइन्ट किया जा सकता है। बड़े-बुजुर्ग अपनी सेहत को लेकर बेफिक्र रहेंगे। श्री राम को फूलों से बनी माला अर्पित करें, जीवन में आपकी गति बनी रहेगी।
?‍❤‍? मिथुन राशि – मां दुर्गा की कृपा से घर और ऑफिस में तालमेल बनाने में आप सफल रहेंगे। आपका कोई जरूरी काम आज पूरा हो जायेगा। जो लोग ग्राफिक्स बनाने का काम करते हैं, उनके लिये दिन अच्छा रहेगा। आपको किसी बड़ी कम्पनी से पार्ट टाइम काम करने का ऑफर मिल सकता है। परिवार में खुशी का माहौल बना रहेगा। छात्र भविष्य में आगे बढ़ने के लिये किसी नये कोर्स में एडमिशन ले सकते हैं। आपको माता-पिता का पूरा सहयोग मिलेगा। किसी जरूरतमंद को भोजन कराएं, आपके ऊपर देवी मां की कृपा बनी रहेगी।
? कर्क राशि – आज कुछ लोग अपने काम के लिये आपका फायदा उठा सकते हैं। ऐसे लोगों से आपको बचे रहना चाहिए। खान-पान का पूरा ध्यान रखें। सेहत के प्रति लापरवाही करना आपके लिये अच्छा नहीं होगा। कोई क्लाइंट आज आपसे मिलने घर आ सकता है। उनके साथ आपका समय अच्छा बीतेगा। घर के बड़े-बुजुर्गों के प्रति स्वभाव नरम बनाये रखें, इससे आपके साथ उनके रिश्ते बेहतर होंगे। जो लोग किसी नये काम में इंवेस्ट करने की सोच रहे हैं, उन्हें एक बार किसी समझदार व्यक्ति से सलाह जरूर लेनी चाहिए। देवी मां के मन्दिर में अन्न का दान करें, आपकी सेहत अच्छी रहेगी।
? सिंह राशि – आज आपके कुछ कार्यों में रूकावट आ सकती है। अपने कार्यों की सफलता के लिये आज राम नवमी के दिन आपको धार्मिक कार्यों में सहयोग देना चाहिए। छात्रों को भी आगे बढ़ने के लिये थोड़ी अधिक मेहनत करनी होगी। दाम्पत्य संबंधों के मामले में दिन अच्छा रहेगा। आपको जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगी। इम्पोर्ट-एक्सपोर्ट का बिजनेस कर रहे लोगों को मुनाफा हो सकता है। अगर आप किसी यात्रा के लिये जा रहे हैं, तो अपने साथ एटीम कार्ड ले जाना ना भूलें, आपको जरूरत पड़ सकती है। रामचरित मानस की किन्हीं दो चौपाईयों का पाठ करें, आपको मेहनत का फल जरूर मिलेगा।
?? कन्या राशि – आज कुछ नये लोगों के साथ आपको जुड़ाव महसूस होगा। ऑफिस में सहयोगियों के साथ बात करके आपको अच्छा लगेगा। आज छोटे भाई-बहन अपने किसी काम के लिये आपसे हेल्प मांग सकते हैं। छात्र अपने नये एडमिशन की तैयारियों में बिजी रहेंगे। जिन लोगों ने अपना खुद का प्रोडेक्शन हाउस खोल रखा है, उनके लिये दिन बेहतरीन रहने वाला है। जीवन में किसी नये प्रेम-संबंध की शुरुआत हो सकती है। जिनकी पहले से शादी हो रखी है, माता महागौरी की कृपा से उनका जीवन सुखी रहेगा। आज के दिन महागौरी के आगे घी का दीपक जलाएं, आपका दिन बेहतरीन रहेगा।
⚖ तुला राशि – जीवन में चल रही परेशानियों से आज कुछ हद तक राहत मिल सकती है। आज राम नवमी के दिन भगवान श्री राम का आशीर्वाद आपके ऊपर बना रहेगा। आज के दिन आपको केवल इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि किसी से भी ऊंची आवाज में बात ना करें। कोई सीनियर आपकी बात का बुरा मान सकता है। संतान पक्ष का जीवन ठीक रहेगा। उन्हें जीवन में तरक्की के नये साधन मिलेंगे। शिक्षा के क्षेत्र में स्थिति ठीक रहेगी। आज के दिन भगवान श्री राम की धूप-दीप से पूजा करें, आपके साथ सब कुछ ठीक रहेगा।
? वृश्चिक राशि – आपकी प्रोफेशनल लाइफ आज अच्छी रहेगी। आपका कोई काम आज बहुत ही अच्छे तरीके से पूरा होगा। आपके जीवनसाथी को भी करियर में कोई बड़ी उपलब्धि मिल सकती है, जिससे आपकी खुशी दुगनी हो जायेगी। घर के बड़े किसी तीर्थ स्थल की यात्रा पर जा सकते हैं। आप उनके जाने की तैयारियों में पूरी मदद करायेंगे। मां दुर्गा आपके परिवार में सबके काम सफल बनायेगी। ऑनलाइन बिजनेस कर रहे लोगों को नये स्तर पर कामयबी मिलेगी। सिद्धकुंजिका स्तोत्र का पाठ करें, आपका लाइफ अच्छी बनी रहेगी।
? धनु राशि – अगर आप पार्टनरशिप में कोई काम कर रहे हैं, तो आज आपको मुनाफा हो सकता है। बिजनेस पार्टनर आपकी बातों से सहमत रहेगा। नौकरी कर रहे लोगों को जल्द ही कोई बड़ा पद मिल सकता है। आप अपने पद की गरिमा को बनाये रखेंगे। लोगों की कही-सुनी बातों से आपको कोई फर्क नहीं बढ़ेगा। आप जीवन में यूं ही आगे बढ़ते जायेंगे। टेक्निकल छात्रों को तरक्की के नये अवसर प्राप्त होंगे। आपको धन लाभ भी होगा। किसी कन्या को कुछ गिफ्ट करके उनका आशीर्वाद लें, आप जीवन में कभी नहीं रूकेंगे।
? मकर राशि – आज राम नवमी के शुभ अवसर पर आपको किसी बड़े व्यक्ति के साथ काम करने का मौका मिल सकता है। आपको ये मौका बिल्कुल भी नहीं गंवाना चाहिए। नवरात्र के शुभ अवसर पर आप घरवालों के साथ किसी धार्मिक स्थल पर जा सकते हैं। एडिटर्स के लिये दिन ठीक रहने वाला है। आपको अपने काम की जिम्मेदारी स्वयं लेनी चाहिए। दूसरों के भरोसे आपके काम में देरी हो सकती है। बच्चों का सहयोग पाने के लिये आपको अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। आज के दिन कन्याओं को आदरसहित घर पर बुलाकर भोजन कराएं, जीवन में अच्छे मौके आपको मिलते रहेंगे।
⚱ कुंभ राशि – आज आपके अंदर नेतृत्व करने की क्षमता आएगी। ऑफिस में आपको किसी महत्वपूर्ण काम के लिये टीम लीडर बनाया जा सकता है। जो लोग फुटवियर का काम करते हैं, उनके लिये आज का दिन अच्छा रहेगा। आपको अचानक से बड़ा धन लाभ हो सकता है। मां दुर्गा और भगवान राम की कृपा आपके ऊपर बनी रहेगी। जो छात्र अपनी एजुकेशन को लेकर असमंजस की स्थिति में हैं, उन्हें आज किसी की मदद मिल सकती है। मां दुर्गा और भगवान राम का आशीर्वाद लें, आपकी नेतृत्व क्षमता मजबूत होगी।
? मीन राशि – आपको अपने किसी काम के लिये परिवार के लोगों से सराहना मिल सकती है। आपका दिन बेहतर रहेगा। दोस्तों के साथ रिश्तों में अपनापन बना रहेगा। आपकी सेहत अच्छी रहेगी। रूटीन एक्सरसाइज आपको जोडों के दर्द से राहत दिलायेगी। बिजनेस के मामले में आप अपने जीवनसाथी से सलाह ले सकते हैं। आपको उनकी सलाह बेहद काम आयेगी। कम्प्यूटर ऑपरेटर को किसी कम्पनी से एक साथ बहुत सारा काम मिल सकता है, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। आज राम नवमी के दिन भगवान राम को लड्डू का भोग लगाएं, आपका दिन बेहतर रहेगा।
ज्योतिर्विद पं उमाकांत दुबे

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More