Jharkhand में होने जा रहा बड़ा खेल! नाराज चंपई सोरेन BJP में हो सकते हैं शामिल, कई MLA भी छोड़ेंगे JMM का साथ

राष्ट्रीय जजमेंट

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन आगामी विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो सकते हैं। सूत्रों ने इस बात की जानकारी दी है। हेमंत सोरेन की अगुवाई वाली झारखंड सरकार में मंत्री सोरेन कथित तौर पर भाजपा नेताओं के संपर्क में हैं। सूत्रों के अनुसार, राजनीतिक गलियारों में अटकलें लगाई जा रही हैं कि झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के पूर्व विधायक लोबिन हेम्ब्रोम भी सोरेन के साथ भाजपा में शामिल हो सकते हैं।

ऐसी भी अटकलें हैं कि झामुमो के कई अन्य विधायक भी हेमंत सोरेन का साथ छोड़ सकते हैं। सूत्रों के अनुसार, झामुमो के ये प्रमुख नेता केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मिलने के लिए पहले ही दिल्ली पहुंच चुके हैं। हालांकि, दोनों पार्टियों की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन इस तरह की बैठक की संभावना ने चुनावी राज्य में हलचल मचा दी है। हेमंत सोरेन के जेल जाने के बाद चंपई सोरेन को मुख्यमंत्री बनाया गया था।
मुख्यमंत्री पद से चंपई सोरेन ने इस्तीफा दे दिया और धन शोधन के एक मामले में जमानत पर बाहर आए हेमंत सोरेन ने सरकार बनाने का दावा पेश किया। इससे कुछ ही घंटे पहले राज्य में झामुमो नीत गठबंधन के नेताओं ने उन्हें सर्वसम्मति से विधायक दल का नेता चुन लिया था। हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के बाद 2 फरवरी को झारखंड के 12वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने वाले चंपई सोरेन ने राजभवन में राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन से मुलाकात की और झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष की मौजूदगी में अपना इस्तीफा सौंप दिया था।

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More