मेष
पॉजिटिव – आज दिनचर्या में थोड़ा-सा बदलाव होने से आपको आराम मिलेगा या आप खुश हो जाएंगे। कई तरह के नए अनुभव आपको हो सकते हैं। नौकरी बदलने का मूड बन सकता है।
पैसों के क्षेत्र में दूसरे लोग आपके लिए मददगार हो सकते हैं। कर्जा लेना और देना आपके लिए आसान रहेगा। बिजनेस में बदलाव के योग बन रहे हैं। ये बदलाव आपके ही फेवर में रहेंगे।
नेगेटिव – कोई गुप्त बात सार्वजनिक होने से आज आपकी परेशानी बढ़ सकती है। सामाजिक जीवन या करियर में आगे बढ़ने के लिए आप अपने राज उजागर न होने दें। आज खर्चा भी ज्यादा हो सकता है। मेहनत भरा दिन है। आप कामकाज में बिजी रहेंगे।
किसी तरह की कोई चुनौती आपके सामने आ सकती है। थकावट भी हो सकती है। आप कोई नया काम न करें तो ही अच्छा है। खर्चा भी ज्यादा हो सकता है। दोस्तों के साथ टकराव को लेकर सावधान रहें। किसी विषय पर विचार नहीं मिलने से विवाद हो सकता है।
क्या करें – किसी भी मंदिर में पीली मिठाई चढ़ाएं।
वृष
पॉजिटिव – आज चंद्रमा रोजमर्रा के भाव में होने से आपके काम पूरे होते जाएंगे। आज करियर में आ रही रुकावटें दूर हो सकती हैं। बिजनेस और नौकरी में फायदे के नए और अनपेक्षित मौके आपको मिल सकते हैं। ज्यादा मेहनत करके थोड़ा धन लाभ भी हो सकता है।
आपको अपने प्रेमी से सहयोग मिल सकता है। किसी दोस्त या प्रेमी को लेकर कोई समस्या चली आ रही है, तो उसका समाधान निकल सकता है। आज कुछ अलग या नया करने की इच्छा आपके मन में रहेगी।
नेगेटिव – किसी बात का अनजाना डर आपको परेशान कर सकता है। अलग-अलग तरह की बातें और चिंताएं आपके दिमाग में रहेगी। घर और ऑफिस में भाग-दौड़, खर्चा और असंतोष जैसी स्थितियों का सामना करना पड़ेगा।
किसी मामले में ज्यादा जिद न करें। आपकी सेहत भी थोड़ी कमजोर हो सकती है। आलस्य रहेगा। वाहन सावधानी से चलाएं। पार्टनर को परेशान न करें।
क्या करें – किसी मंदिर में मीठी पूड़ी का भोग लगाएं।
मिथुन
पॉजिटिव – पैसों की स्थिति में पहले से थोड़ा सुधार हो सकता है। नया काम भी शुरू होने के योग बन रहे हैं। आप पूरी तन्मयता और मेहनत से काम करेंगे। उसमें आपको सफलता मिल सकती है। कोई काम या काम की बात आपको पता चल सकती है।
आज बातचीत के जरिए किसी विवाद का कोई समाधान आप निकाल सकते हैं। दूसरे की बात सुनने में भी आपको थोड़ा धैर्य रखना होगा।
नेगेटिव – किसी तरह का विवाद भी हो सकता है। कोई टेंशन बढ़ सकती है। थोड़ी परेशानियां भी हो सकती हैं। फालतू खर्चा होने के योग बन रहे हैं। करियर में कुछ रुकावटें आ सकती हैं। आपकी मेहनत इतनी कारगर साबित नहीं होगी जितना आपने सोचा है।
कार्यक्षेत्र में भी रुकावटें आएंगी। सुख में भी कमी आ सकती है। कुछ पुराने दुश्मनों से आज आप उलझ सकते हैं। सुस्ती और आलस भी रहेगा।
क्या करें – किसी मंदिर में कपूर दान दें।
कर्क
पॉजिटिव – आज मेहनत ज्यादा रहेगी। इसका सकारात्मक नतीजा आपको मिल सकता है। पुराने निवेश या लेन-देन का फायदा आज आपको मिल सकता है। दोस्तों के साथ मिलकर बनाई गई योजना पर काम हो सकता है। ऑफिस और फील्ड में आज आप चौकन्ने रहेंगे।
लव लाइफ के मामले में भी दिन अच्छा रहेगा। आपके काम पूरे तो होंगे, बल्कि सफलता का श्रेय भी आपको मिलेगा। योजनाएं पूरी हो जाएंगी। साथ के कुछ लोग आपसे प्रभावित होंगे। नौकरी और बिजनेस में आगे बढ़ने की योजनाएं बन सकती हैं।
नेगेटिव – किसी पुराने मामले में आपको कहीं न कहीं कठिन परिस्थिति का सामना करना पड़ सकता है। कोई आपको धोखा देने की कोशिश कर सकता है। सावधान रहें। सेहत के मामले में भी आपको संभलकर रहना होगा। आज आप उस जगह पैसा न लगाएं, जिसके बारे में आपको पूरा भरोसा न हो। कुछ दोस्तों का स्वभाव या व्यवहार अजीब हो सकता है।
क्या करें – कृष्ण या विष्णु भगवान को तुलसी पत्र चढ़ाएं।
सिंह
पॉजिटिव – अपने कामकाज को व्यवस्थित करने पर ध्यान दें। जीवन के कई क्षेत्रों में अच्छी खासी प्रगति करने में आपको सफलता मिल सकती है। जो भी काम करें, उसे पूरी तरह गुप्त रखें। कोई भी काम पूरे मन से करना होगा। मकान, भवन, भूमि, प्लॉट खरीदने का मन बन सकता है।
नेगेटिव – दिनभर किसी न किसी तरह की परेशानी, चिंता और तनाव हो सकता है। आज आप कोई नया काम शुरू न करें तो ही अच्छा है। पैसों की चिंता भी हो सकती है। आपका आत्मविश्वास भी कम हो सकता है। अनजाना डर परेशान करेगा। अपने काम में झूठ का उपयोग न करें। कोई बड़ा वादा न करें। बहुत ऊंची मांग करने से बनती बात भी बिगड़ सकती है।
क्या करें – शिवजी को गंगाजल चढ़ाएं।
कन्या
पॉजिटिव – आज ऐसे खास कामों की योजना बनाएं जो आपके कार्यक्षेत्र से जुड़े हुए हो। आज अचानक यात्रा का योग बन सकता है। अपनी प्लानिंग को बचा कर रखें, आपके लिए अच्छा रहेगा। प्रेमी या जीवनसाथी कोई फरमाइश रख सकता है। जिसे आपको पूरा करना होगा। ज्यादा सक्रिय होकर आप कुछ नए काम भी पूरे कर लेंगे। आगे की रूपरेखा बनानी शुरू कर दें।
नेगेटिव – आसपास या साथ के कुछ लोग आपको काम बता सकते हैं, अपने काम भी करवा सकते हैं। मन में उतार-चढ़ाव रहेंगे। उन्हें जताने का मौका नहीं मिल पाएगा। इससे आपको घबराहट हो सकती है। किसी खास व्यक्ति के कारण थोड़ी उलझन महसूस हो सकती है। दोस्तों और भाइयों से सहयोग नहीं मिल पाएगा। इन लोगों से जुड़े काम आज शुरू न करें तो ही अच्छा है।
क्या करें – किसी मंदिर का शिखर दर्शन करें।
तुला
पॉजिटिव – आज किए गए कामों का नतीजा आपके फेवर में हो सकता है। दूसरे लोगों को उसका क्रेडिट नहीं मिल पाएगा। अधिकारी या निचले वर्ग के कर्मचारी आपकी बात मानेंगे। कुछ कामों से आपका कॉन्फिडेंस बढ़ सकता है। आपका मन प्रसन्न रहेगा। कोई कठिनाई आने पर शांति और धैर्य से काम लें। विवाह प्रस्ताव मिल सकता है। जीवनसाथी का मूड भी अच्छा हो सकता है। कामकाज की योजना गुप्त रखेंगे तो सफल हो जाएंगे।
नेगेटिव – संबंधों और सुविधाओं को लेकर आपके मन में संदेह हो सकता है। कुछ दोस्त और साथी आपके कामकाज में दखल भी दे सकते हैं। मदद करने की कोशिश में वे आपके काम बिगाड़ सकते हैं। आप जो भी कहेंगे या करेंगे उसमें किसी न किसी के साथ बहस या विवाद की स्थिति बन सकती है। शांत रहें और हो सके तो कार्यस्थल पर किसी से बहस करने से भी बचें।
क्या करें – शिवजी को धतूरा या बिल्वपत्र चढ़ाएं।
वृश्चिक
पॉजिटिव – आज आपको नए आइडिया मिल सकते हैं। जिनसे नौकरी और बिजनेस में आपका प्रभाव बढ़ सकता है। नई बातें सीखेंगे जो आने वाले समय में आपको फायदा दे सकती है। आपके सामने काम भी बहुत रहेगा। उसका नतीजा आपके फेवर में रहेगा। मन मार के काम करना आपके लिए अच्छा रहेगा।
कुछ लोगों के साथ बहुत उपयोगी बातचीत हो सकती है। जीवन के कई क्षेत्रों में सुधार हो जाएगा। दोस्तों और प्रेमियों के साथ आपकी खूब पटेगी। आप किसी भी विवाद या तकरार से दूर ही रहें। ये ही आपका प्लस पॉइंट होगा।
नेगेटिव – कोई बड़ा काम, जिसमें आप एक बार असफल हो चुके हैं, आज वो न करें। आपको थोड़ा भारीपन भी महसूस हो सकता है। निजी जीवन में भी परेशानियां रहेंगी।
क्या करें – मंदिर में इत्र चढ़ाएं।
धनु
पॉजिटिव – आज आप वह काम निपटा सकते हैं, जो बहुत सावधानी से किए जाने वाला है। आपके पास कोई ऐसी जानकारी हो सकती है, जिसके कारण कई लोग आपसे बात करने की कोशिश करेंगे। आप पैसों के मामलों में, खरीददारी और सौदेबाजी में बहुत हद तक सफल भी हो सकते हैं। गुप्त रूप से आप बहुत सक्रिय रहेंगे।
नेगेटिव – फालतू विवादों में उलझने से बचना होगा। बहुत से काम ऐसे होंगे जो आप अपनी इच्छा से नहीं करेंगे। कुछ घटनाओं के कारण आपको थोड़ा कन्फ्यूजन भी रह सकता है। सावधान रहें। जोश में आकर आप जरूरत से ज्यादा खर्चा कर सकते हैं। किसी काम को लेकर आप परेशान हो सकते हैं। सावधानी रखें। कार्यक्षेत्र में विरोध होने की संभावना भी बन रही है।
क्या करें – हनुमान जी को गुलाब के फूल की माला चढ़ाएं।
मकर
पॉजिटिव – कामकाज बढ़ाने के लिए अच्छा दिन है। आपका पराक्रम भी बढ़ सकता है। इनकम सामान्य रहेगी। किए गए कामों का पूरा फायदा आपको मिल सकता है। किसी नए तरीके से कोशिश करने पर अटका हुआ काम बन सकता है। सबकुछ बहुत अच्छा चलेगा। आपके ज्यादातर काम भी आसानी से और शांति से निपट जाएंगे। दोस्तों की मदद से आनंद और मनोरंजन के मौके आज आपको मिल सकते हैं। आपके सामाजिक जीवन में अचानक हलचल हो सकती है। अधिकारियों या बुजुर्गों के साथ उपयोगी विचार-विमर्श हो सकता है।
नेगेटिव – आज आप किसी भी तरह के उलझाने वाले मामलों में न पड़ें तो ही अच्छा है। भविष्य को लेकर थोड़ी अनिश्चितता आपको महसूस हो सकती है। आज कुछ जरूरी कामकाज में देरी होने के योग बन रहे हैं। आज आपको किसी भी कारण से ज्यादा शारीरिक मेहनत करनी पड़ सकती है। दिनभर व्यस्तता भी रहेगी।
क्या करें – मंदिर में केले चढ़ाएं।
कुंभ
पॉजिटिव – आज दिन आपके फेवर में रहेगा। आपकी कोशिशें सफल रहेंगी। बहुत से मामलों में किस्मत का साथ मिल सकता है। अपनी सेहत पर ध्यान दें। निवेश और बैंकिंग के मामलों के लिए दिन अच्छा है। आज आपको किस्मत से धन लाभ हो सकता है। आपका कॉन्फिडेंस बढ़ेगा और उससे सोचे हुए काम पूरे हो जाएंगे। दिन अच्छा बीतेगा। फायदे के योग हैं।
दूसरों के साथ संबंधों में बिल्कुल साफ रहें। मानसिक तौर पर आप सक्रिय रहेंगे। कोई वादा या सौदा करने के पहले उसके छुपे पहलुओं को गौर से देख लें। इस राशि के अविवाहित लोगों को विवाह प्रस्ताव मिलने के योग बन रहे हैं।
नेगेटिव – कोई बात गोलमाल न करें। किसी दोस्त से अनबन हो सकती है। आज आपको सावधान रहना होगा। छिटपुट मामलों पर अनबन हुई, तो बात बढ़ने की संभावना है। आसपास के कुछ लोग आपके विरुद्ध षडयंत्र भी बना सकते हैं।
क्या करें – किसी भी भैरव मंदिर में सरसों के तेल का दीपक लगाएं।