नूंह हिंसा के खिलाफ विहिप ने दिल्ली में 23 स्थानों पर किया प्रदर्शन

नई दिल्ली: हरियाणा के मेवात जिले के नूंह में भड़की हिंसा का असर अब देश की राजधानी दिल्ली पर भी दिखाई देने लगा है। नूंह हिंसा के खिलाफ विश्व हिन्दू परिषद ने आज देशव्यापी प्रदर्शन का आह्वान किया था। वहीं दिल्ली में बजरंग दल ने 23 स्थानों पर प्रदर्शन किया। तीर्थयात्रियों पर हिंसक हमलों, दो होमगार्ड समेत पांच लोगो की हत्या, थाना और वाहन जलाने के विरूद्ध विहिप ने आज दिल्ली के प्रत्येक जिले में प्रदर्शन कर अपना रोष जताया।

विहिप के केंद्रीय कार्याध्यक्ष आलोक कुमार ने बदरपुर जिले में हुए प्रदर्शन में हिस्सा लिया। आलोक कुमार ने कहा कि हम हिंदुओं की सुरक्षा के लिए सिर्फ सरकार पर आश्रय नही होंगे। आत्मरक्षा का अधिकार सभी को है। हम इस अधिकार का भरपूर इस्तेमाल करेंगे और जिहादियों के हमलों का सामना भी करेंगे फिर जो भी परिणाम सामने आएगा उसकी जिम्मेदारी हमारी नही होगी। हम ऐसे हमलों से भयभीत नहीं होते। हम मेवात को हिंदुओ के लिए एक सुरक्षित स्थान बनाना सुनिश्चित करेंगे।

आलोक कुमार ने कहा कि नूंह में हुई हिंसा की घटना इंटेलिजेंस की बड़ी चूक है। सभी को पता है की यह संवेदनशील इलाका है फिर भी प्रशासन ने सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं किए। ब्रजमंडल यात्रा में जेहादियों ने सुनियोजित साजिश के तहत हिंदुओं पर हमले किए। कई दिनों से पत्थर इकट्ठे किए जा रहे थे। योजना बनाई जा रही थी।

उन्होंने कहा कि विहिप के आज के प्रदर्शन में हिन्दू समाज की बड़ी भागीदारी रही है। हमारे ये प्रदर्शन शांतिपूर्ण और कानून की मर्यादा के अंदर हैं इसलिए, सीसीटीवी कैमरे और विडीयो ग्राफी से कुछ अंतर नही पड़ेगा।

विहिप के इंद्रप्रस्थ प्रांत के मंत्री सुरेंद्र गुप्ता ने मुखर्जी नगर जिले के प्रदर्शन में भाग लिया। उन्होंने कहा कि भाईचारा निभाने की जिम्मेदारी सिर्फ हिंदू समाज के कंधों पर नहीं है। उन्होंने कहा कि नूह में हिंदुओ के खिलाफ हुई हिंसा को अंजाम देने कई जेहादी राजस्थान से आए थे अब ये पर्दाफाश हुआ है। इससे साबित होता है की राजस्थान सरकार इन जेहादियों को आश्रय देती है। इसकी जांच होनी चाहिए कि इनका राजस्थान से क्या कनेक्शन है।

आलोक कुमार ने बताया कि कुछ विघ्न संतोषी सेकुलरों ने आज सुप्रीम कोर्ट में याचिका लगाईं कि विहिप बजरंग दल के इन प्रदर्शनों पर रोक लगाई जाये। आज होने वाली किसी महापंचायत का जिक्र करते हुए उस पर भी रोक की मांग की। माननीय न्यायालय ने इससे इनकार कर दिया। विहिप – बजरंग दल के प्रदर्शन तय कार्यक्रम के अनुसार हो रहे है तथा कुछ हो चुके हैं। इनमें समाज की बड़ी भागीदारी है। हमारे ये प्रदर्शन शांतिपूर्ण और कानून की मर्यादा के अंदर हैं इसलिए, सीसीटीवी कैमरे और वीडियो ग्राफी से कुछ अंतर नही पड़ेगा।

 

 

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More