अंतर्राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ देवरिया के आपातकालीन बैठक हुई सम्पन्न

0
देवरिया। अंतर्राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ देवरिया के आपातकालीन बैठक भलुअनी अजमेर परसिया ब्रह्म स्थान पर अंतरराष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष के अहंकारी एवं तानाशाही के खिलाफ आपात बैठक पंडित आशुतोष दुबे जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में संपन्न हुआ।
जिसमें जिला के सभी पदाधिकारी एकमत से प्रदेश अध्यक्ष संदीप उपाध्याय के अहंकार और तानाशाही पूर्व रवैया का कठोर शब्दों में निंदा किया, जिला कार्यकारिणी को संबोधित करते हुए
जिला अध्यक्ष पंडित आशुतोष दुबे ने कहा कि जिसने संगठन को खड़ा किया उन्हीं लोगों को अपमानित करने का काम प्रदेश अध्यक्ष ने किया जिसका जीता जागता प्रमाण प्रदेश महासचिव संतोष तिवारी प्रदेश प्रवक्ता पंडित महेश्वर द्विवेदी शास्त्री एवं
कुशीनगर जिला के सभी पदाधिकारी हैं जिला अध्यक्ष आशुतोष दुबे ने कहा कि बीते दिन पहले देवरिया जिला के बरहज क्षेत्र के बारा दीक्षित गांव में प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि जो वर्णसंकर ब्राह्मण होगा वहीं भाजपा को वोट देगा और
उसका वीडियो भी संगठन में भेजा गया और वही जिन्होंने सॉन्ग और अध्यक्ष दोनों का मान बढ़ाया उन्हीं के साथ दुर्व्यवहार किया जो संगठन के हित के लिए बना था उसमें अपने ही ब्राह्मण कार्यकर्ताओं का हित सुरक्षित नहीं है।
यह अध्यक्ष केवल इस संगठन का उपयोग अपने निजी स्वार्थ के लिए करता है इसलिए हम जिला अध्यक्ष सहित सभी पदाधिकारी संगठन से त्याग पत्र देते हैं और साथी राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं संगठन संस्थापक से निवेदन करते हैं।
ऐसे प्रदेश अध्यक्ष को प्रदेश को तत्काल प्रभाव से हटाकर किसी ऐसे विप्र को नियुक्त किया जाए जिससे हमारे कार्यकर्ताओं में प्रेम भाव बना रहे व अपने प्रदेश के सभी पदाधिकारियों का सम्मान करता रहे।
पंडित आशुतोष दुबे जिलाध्यक्ष पंडित आशुतोष दुबे उर्फ मुन्ना बाबा, जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र तिवारी, जिला प्रभारी महेश कुमार दुबे,महासचिव राज बहादुर मिश्रा, सचिव निखिल तिवारी जिला अनुशासन मंत्री अभिषेक दिक्षित, जिला सचिव योगेश पांडे आदि लोग उपस्थित रहे

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More