WWE के रेसलर वीर महान “रिंकू सिंह” ने बाबा मसाननाथ के मंदिर में टेका मत्था

गंगा के तट पर करवाया वीडियो शूट

राष्ट्रीय जजमेंट न्यूज़

रिपोर्ट

वाराणसी। विश्व पटल पर WWE रेसलिंग के खेल में खलबली मचाने वाले भगवान शिव के भक्त वीर महान रिंकू सिंह इन दिनों बाबा विश्वनाथ की नगरी काशी में है। रिंकू सिंह मंगलवार को काशी के प्रसिद्ध हरिशचंद्र घाट पर बाबा मसाननाथ के दर्शन पूजन के लिए पहुंचे। गंगा तट के किनारे त्रिपुंड लगाए रिंकू सिंह को हर कोई उन्हे दूर से ही पहचान लिया। बड़ी संख्या में लोगो ने रिंकू सिंह को घेर सेल्फी खिंचवाई, तो रिंकू सिंह भी भगवान शिव की नगरी में अपार प्यार देख काफ़ी खुश नजर आए।

वही बाबा मसाननाथ का दर्शन पूजन के पश्चात रिंकू सिंह काशी के डोम राजा के परिवार से मिलने उनके घर पहुंचे। डोम राजा के परिजनों ने रिंकू सिंह का स्वागत भी परंपरा के अनुरूप माथे पर त्रिपुंड लगाकर और माला पहनाकर किया। वही परिजनों ने रिंकू सिंह का स्वागत अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह प्रदान कर किया। रिंकू सिंह के साथ सभी ने एक साथ हर -हर महादेव का उद्घोष किया।

मूल रूप से भदोही जिले के गोपीगंज के रहने वाले रिंकू सिंह भले ही विश्व में अपना नाम कर लिया हो लेकिन भगवान शिव को वह कभी नही भूलते। अपने शिवभक्त वाले लुक से दुनिया में वीर महान रिंकू सिंह काफी चर्चित है। उन्होंने बताया कि काशी नगरी उन्हें काफी पसंद है। यही वजह है कि जब भी अपने पैतृक गांव आते है तो वह काशी में जरूर आते है। काशी आकार वह बाबा श्री काशी विश्वनाथ के साथ तमाम शिवालयों में मत्था टेकते है।जिससे उन्हें शांति की अनुभूति होती है और एक नई ऊर्जा उनमें उत्पन्न होती है।

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More