सासाराम में इंटरनेट बंद, नालंदा में धारा 144 लागू;

राष्ट्रीय जजमेंट न्यूज़

report सुमित सिंह

इस जानकारी से अवगत करा दिया जाए बिहार के सासाराम में शुक्रवार को नवरात्रि विसर्जन जुलूस के दौरान हुई हिंसा के बाद इंटरनेट अगले आदेश तक बंद कर दिया गया है। सासाराम के साथ ही सीएम नीतीश कुमार के गृह जिले नालंदा के बिहारशरीफ में भी बवाल हुआ, यहां धारा 144 लागू कर दी गई है। दोनों जगह पर करीब 26 से ज्यादा लोगों के घायल होने की सूचना है। इसके अलावा उपद्रवियों ने आगजनी और तोड़फोड़ करके निजी और सार्वजनिक संपत्तियों को खासा नुकसान पहुंचाया है। सासाराम और बिहारशरीफ में फिलहाल भारी पुलिस बल तैनात हैं। पुलिस मुख्यालय में शुक्रवार देर रात आपात बैठक भी बुलाई गई।

वही एडीजी (मुख्यालय) जितेंद्र सिंह गंगवार ने बैठक के बाद बताया कि दोनों जिलों में हालात नियंत्रित हैं। जिलों से विस्तृत रिपोर्ट तलब की गई है। पर्याप्त संख्या में बल तैनात कर दिए गए हैं। सुरक्षा के दृष्टिकोण से सासाराम में इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है। पूरे नालंदा जिले में धारा 144 लागू कर दी गई है। दोनों जिलों में सोशल मीडिया पर खासतौर पर नजर रखी जा रही है।

आप सभी को बता दें कि सासाराम में गुरुवार देर रात हुए विवाद के खुन्नस में शुक्रवार की सुबह 10 बजे दो गुटों में भिड़ंत हो गई। उसी वक्त नवरात्रि विसर्जन जुलूस भी निकल रहा था। इसके बाद कई दुकानों में उपद्रवियों ने क्षति पहुंचाई। घटना नवरत्न बाजार से शुरू हुई, जो कई मोहल्लों में फैल गई। पथराव में 12 लोग घायल हो गए। कई वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गए। उपदव्रियों ने छिटपुट आगजनी भी की। इस दौरान घायल एक सिपाही व एक मोहल्लेवासी को इलाज के लिए सदर अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलते ही भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई। पुलिस को उपद्रवियों पर नियंत्रण के लिए हवाई फायरिंग करनी पड़ी। घंटों मशक्कत से शाम चार बजे के बाद स्थिति पर काबू किया जा सका।

वहीं, बिहारशरीफ के गगनदीवान मोहल्ले के पास दो गुटों में रोड़ेबाजी और फायरिंग हुई। इसमें 14 लोगों के घायल होने की खबर है। गुस्साई भीड़ ने वाहनों को फूंक दिया और दुकानों में तोड़फोड़ की और आग लगाने की भी कोशिश की। घटनास्थल पर पहुंचे पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों ने लोगों को समझाया। इसके बाद स्थिति काबू में आई।

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More