नवरात्रि के सातवें दिन शिवहर ज़िलें के विभिन्न गांव में दुर्गा की प्रतिमा का पट खुलते ही दर्शन के लिए पंडालों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। शहर के कहतरवा बजार के दुर्गा माता के प्रतिमा पंडाल मे भीड़ को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।
ग्रामीण क्षेत्र में भी मां दुर्गा की प्रतिमा पंडाल में सजी है। मंत्रोच्चारण के बीच मां दुर्गा का पट खुला तो जयघोष से वातावरण गूंज उठा। सबसे अधिक भीड़ मउपाकड़ में रही। पूजा समिति द्वारा देवी दर्शन एवं पूजा के लिए महिला एवं पुरूषों के लिए अलग अलग कतार बनायी गई। श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए पुलिस कर्मी सतर्क हैं। सिसवा कस्बे में भी कई स्थानों पर मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित है। वही बता दिया जाए की श्रद्धालुओं के दर्शन मे भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष पुनिता चौधरी ने भी माँ दुर्गा के प्रतिमा के समक्ष पूजा अर्चना करते हुए उन्होंने बताया की समाज के लोग दुर्गा पूजा बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाते हैं।
Comments are closed.