केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी आज झारखंड को देंगे 13,296 करोड़ रुपए की सौगात

राष्ट्रीय जजमेंट न्यूज़

रिपोर्ट

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी आज झारखंड दौरे पर हैं। वे झारखंड में 13,296 करोड़ रुपए की लागत से बनने जा रही 23 सड़क परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे। रांची में दोपहर 3.30 बजे धुर्वा स्थित पुराने विधानसभा मैदान के पास परियोजनाओं का उद्धाटन-शिलान्यास करेंगे। इससे पहले जमशेदपुर में दोपहर 2 बजे दो परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। जमशेदपुर के गोपाल मैदान से कई योजनाओं का शिलान्यास व उद्घाटन करेंगे। इसके बाद गोपाल मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे।

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी अपने तय कार्यक्रम के अनुसार पहले जमशेदपुर में कार्यक्रम करेंगे। इसके बाद रांची पहुंचेंगे। यहां वे ओल्ड विधानसभा मैदान में आयोजित शिलान्यास सह उदघाटन कार्यक्रम में शामिल होंगे। यहां वे लोगों को संबोधित भी करेंगे। एनएचएआई की ओर से कार्यक्रम की तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं।

शिलान्यास

  • 1876 करोड़ की लागत से जमशेदपुर में कालीमंदिर से डिमना चौक बालीगुमा तक फोर लेन का डबल डेकर एलिवेटेड रोड करीब 10 किमी का

  • 423 करोड़ से पश्चिमी सिंहभूम में एनएच के एनएच 320 -जी में 0 से 42 किमी तक सड़क का चौड़ीकरण व मजबूतीकरण

  • 99 करोड़ की लागत से पश्चिमी सिंहभूम में एनएच 75 पर झिंकपानी और तालाबुरू रेलवे स्टेशन के बीच आरओबी

  • 96 करोड़ की लागत से एनएच 75 पर झिंकपानी से तालाबुरू रेलवे स्टेशन के बीच आरओबी

  • 91 करोड़ की लागत से एनएच 75 पर सिंहपोखरिया से झिंकपानी रेलवे स्टेशन के बीच आरओबी

  • 514 करोड़ की लागत से पश्चिमी सिंहभूम व सिमडेगा क्षेत्र में एनएच 320 जी पर 98 से 196 किमी के बीच सड़क निर्माण

  • 73 करोड़ की लागत से पूर्वी सिंहभूम में भुईया सिनान से सुसनी भाया हाथीखेड़ा रोड का निर्माण

  • 104 करोड़ से पूर्वी सिंहभूम में फुलडुंगरी (एनएच 33) से झांटीझरना भाया बुरुडीह तक सड़क निर्माण

  • 1007 करोड़ की लागत से बोकारो और रामगढ़ क्षेत्र में जैनामोड़ से गोला तक फोर लेन एक्सप्रेस वे

  • 1214 करोड़ की लागत से रामगढ़ और रांची क्षेत्र में ओरमांझी से गोला तक फोर लेन एक्सप्रेस वे

  • 57 करोड़ की लागत से गुमला और सिमडेगा क्षेत्र में एनएच 23 पर सड़क निर्माण

  • 458 करोड़ की लागत से लोहरदगा में लोहरदगा बाइपास का निर्माण

  • 68 करोड़ की लागत से बोकारो और हजारीबाग में बनासो से बुडगड्डा रोड में सड़क निर्माण

  • 59 करोड की लागत से गुमला में चैनपुर से महुआडांड़ (डुमरी तक) टू लेन सड़क निर्माण

  • रांची में एनएच 33 में भगवान आदित्यनाथ मंदिर का सड़क

  • 34 करोड़ की लागत से गोला से चारू रोड के बीच आरओबी निर्माण

इसका होगा उद्घाटन

  • जमशेदपुर से महुलिया फोर लेन सेक्शन में 233 से 277 के बीच छूटे हुए भाग का

  • एनएच 33 में रामगढ़ के पटेल चौक के पास वीयूपी का निर्माण

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More