गुरु गोरक्षनाथ इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइन्सेज बालापार में विशाल स्वास्थ्य कैम्प

राष्ट्रीय जजमेंट न्यूज़

रिपोर्ट-

गुरु गोरखनाथ इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज बालापार रोड सोनबरसा स्थित महायोगी गोरखनाथ चिकित्सालय के सौजन्य से भटहट ब्लाक के जं डुमरी न 1 के माँ सरस्वती पब्लिक स्कूल तेतरिया टोला में मेले का आयोजन किया गया जिसमें शहर के जाने-माने एलोपैथ और आयुर्वेद चिकित्सकों ने सैकड़ों मरीजों की जांच की एवं परामर्श दिया तथा निशुल्क दवाइयां वितरण की गई स्वास्थ्य मेले का आयोजन माँ सरस्वती पब्लिक स्कूल के प्रबन्धक राकेश सिंह के सहयोग से आसपास के गांवों से काफी भीड़ एकत्रित हो गयी थी उपस्थित डॉक्टरों में डॉ राकेश सिंह डॉ ओ पी सिंह डॉ संजीव गुप्ता (एलोपैथ) डॉ अभिजीत डॉ नीरज गुप्ता डॉ हरिवंश यादव एवं डॉ प्रदीप (सभी आयुर्वेद) उपस्थित थे स्वास्थ्य मेले का उद्घाटन दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री राधेश्याम सिंह ने किया उन्होंने बोलते हुए कहा की अस्पताल का उद्देश्य आम जनता तक उपलब्ध उच्च स्तरीय चिकित्सा सेवाओं को उपलब्ध कराना है और यह चिकित्सालय हर व्यक्ति को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए कटिबद्ध है उनके साथ भटहट ब्लाक के प्रमुख राघवेंद्र सिंह व सांसद प्रतिनिधि संजय सिंह ने भी सभा को सम्बोधित किया अंत मे आयुर्विज्ञान संस्थान के प्रबंधक गिरिजेश मिश्रा ने उपस्थित सभी का आभार प्रकट किया स्वास्थ्य मेले में 673 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया इस मेले में जी एन एम बीएससी अंतिम बर्ष की छात्राओं एवम अस्पताल कर्मचारियों का सराहनीय योगदान रहा

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More