सुलतानपुर।घटना लगभग कुछ माह पूर्व की है। जब बालमपुर क्षेत्र का एक युवक कादीपुर क्षेत्र की एक लड़की को बहला फुसलाकर भगा कर रात में जिले के पूर्व विधायक व समाजवादी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता के करीबी सपा नेता संतोष यादव के पास पहुंचा। सपा नेता संतोष यादव ने एक कमरे में दोनों को शरण दी। रात में नशे में धुत होकर संतोष यादव लड़की और लड़के के पास पहुंचते हैं, कहते हैं कि पुलिस का छापा पड़ने वाला है। तुम कहीं दूर चले जाओ।लड़का,लड़की को छोड़कर दूर हट जाता है। और रात में नशे में धुत पूर्व प्रधान संतोष यादव लड़की के साथ दुराचार करते हैं। उसके बाद लड़की द्वारा कोर्ट में दिए गए बयान के आधार पर कादीपुर कोतवाली ने संतोष यादव के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया। जिसके अंतर्गत उनकी गिरफ्तारी हुई है। पूर्व प्रधान संतोष यादव बलात्कार के आरोप में जेल भेज दिए गए।
Comments are closed.