नवविवाहित संदिग्ध परिस्थितियों में मौत विवाहिता के परिवार वालों ने लगाया हत्या का आरोप

दैनिक राष्ट्रीय जजमेंट

REPORT-बृजभान रावत

काकोरी लखनऊ। पारा थाना क्षेत्र अंतर्गत सरोसा भरोसा मोड़ के पास बीती रात महेंदी बगिया मोहल्ले में एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। महिला के परिजनों ने ससुराली जनों पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की है।

रानी उम्र लगभग 22 वर्ष पत्नी दीपक कुमार रावत निवासी सरोसा मोड़ मेहंदीबगिया कॉलोनी में रहती थी। गुरुवार की रात रानी का शव घर में मिला। इस संबंध में ससुरालीजनों का कहना है कि रानी ने घर के अंदर पंखे के सहारे साड़ी का फंदा बनाकर फांसी लगा लिया था। दीपक की मां ने जब यह सब देखा तो वह दूसरे कमरे से 7 फीट की दीवार फांद कर अंदर पहुंची और साड़ी का फंदा खोलकर रानी को नीचे उतारा।

जिसके बाद वह स्थानीय लोगों की मदद से उसे इलाज के लिए भरोसा मोड पर स्थित वर्मा हॉस्पिटल ले गई। जहां डॉक्टर ने दूसरे अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जिसके बाद परिजन उसे इलाज के लिए आदर्श हॉस्पिटल ले गए। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

लड़की के पिता सर्वेश ने ससुरालीजनों पर दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए बताया कि उनकी लड़की का विवाह 31 मई 2022 को हुआ था। उन्होंने अपने हैसियत के अनुसार लड़की को दान दहेज देकर उसका विवाह किया था। वही लड़की के चाचा ने आरोप लगाते हुए बताया कि दीपक आए दिन शराब पीता था।

पिछले एक हफ्तों से लड़की रानी अपने मायके बदबदा खेड़ा दोना काकोरी में ही अपने पति दीपक के साथ ही थी। बुधवार को उसका देवर विशाल उसे बाइक से लेने पहुंचा। जहाँ रास्ते में दीपक और रानी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया।

जिसके बाद दीपक व विशाल उसे इब्राहिमगंज मोड़ पर ही छोड़ कर घर चले आए। जिसको लेकर रानी काफी आहत में थी। वह इब्राहिमगंज से अपने ससुराल टैक्सी से पहुँची। गुरुवार की रात किसी बात को लेकर दुबारा फिर दोनों में विवाद हो गया। जिसके बाद रानी का शव घर के अंदर संदिग्ध हालत में मिला।

तत्काल सूचना पाकर मौके पर पहुंचे एसीपी काकोरी दिलीप कुमार सिंह व भारी संख्या में पारा पुलिस बल मौजूद थे।

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More