उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के परिणाम सामने आने में अब दो दिन का समय रह गया है। एग्जिट पोल से आए रुझानों में भाजपा एक बार फिर यूपी में सरकार बना रही है, लेकिन इन सबके बीच लोगों की नजर इस चुनाव में सबसे ज्यादा चर्चित रहीं सीटों पर भी है। इनमें से ही मैनपुरी की करहल विधानसभा भी है, जहां से सपा मुखिया अखिलेश यादव चुनाव लड़े हैं। भाजपा ने सपा मुखिया को टक्कर देने के लिए यहां से आगरा के सासंद और केंद्रीय मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल को चुनाव मैदान में उतारा है।
करहल विधानसभा सीट पर टाइम्स नाउ वीटो की ओर से सर्वे किया गया। इसके मुताबिक अखिलेश यादव यहां से जीतने में कामयाब रहेंगे। हालांकि ये जीत बहुत बड़ी नहीं होने का अनुमान है। उन्हें इस सीट पर 50 से 55 फीसदी वोट शेयर मिल सकता है। भाजपा प्रत्याशी एसपी सिंह बघेल को हार का सामना करना पड़ेगा। अंतिम नतीजा 10 मार्च को मतगणना के बाद ही पता चलेगा, लेकिन सभी की ये जानने में दिलचस्पी है कि यदि अखिलेश यादव जीत हासिल करते हैं तो जीत का अंतर कितना रहने वाला है।
Comments are closed.