आगरा में एक अप्रैल से गेंहू खरीद शुरू होगी। इसके लिए एक मार्च से 42 क्रय केंद्रों पर किसानों के पंजीकरण शुरू हो गए हैं। गेंहू का समर्थन मूल्य इस बार 2125 रुपये घोषित है।
संभागीय खाद्य नियंत्रक ने पंजीकरण के लिए कंट्रोल रूम स्थापित किया है। आगरा के किसान 9936223448, फिरोजाबाद के किसान 9519780022, मथुरा के किसान 9838949361 और मैनपुरी के किसान 9565162101 पर पंजीकरण से संबंधित जानकारी व समस्या के लिए संपर्क कर सकते हैं।
संभागीय खाद्य नियंत्रक चर्चित गौड़ ने बताया कि रबी विपणन वर्ष 2023-24 में गेंहू खरीद के लिए आगरा में 42, फिरोजाबाद में 64, मथुरा में 83 और मैनपुरी में 53 क्रय केंद्र बनाए गए हैं। यहां किसान ऑनलाइन पंजीकरण कराएंगे। उसी आधार पर खरीद होगी। गेंहू का समर्थन मूल्य 2125 रुपये प्रति क्विंटल है।
Comments are closed.