केन्या में अन्धविश्वास ने २०० से अधिक लोंगो की ली जान
प्रभु इशू से मिलाने की राह दिखाई पादरी ने और कहा अनुयायियों से भूखे रहने से होगी प्रभु से भेट
२० शव बरामद हुए कई शवों के अंग गायब होने की आशंका , पादरी गिरफ्तार
केन्या, एजेंसी। केन्या के शाकाहोला जंगल में कब्रों से मिलने वाले शवों की संख्या 201 पहुंच गई है। हालांकि, अभी भी काफी लोगों के लापता होने की आशंका है। शनिवार को 22 शव और कब्रों से निकाले गए थे। इस मामले में केन्या की अदालत ने गुड न्यूज इंटरनेशनल चर्च के पादरी पॉल मैकेंजी को जमानत देने से इंकार कर दिया है।
पादरी पॉल मैकेंजी पर आरोप है कि उसने अनुयायियों को अपने बच्चों और खुद को मौत के घाट उतारने का आदेश दिया था, ताकि वे दुनिया के अंत से पहले स्वर्ग जा सकें। इस मामले में एक क्षेत्रीय आयुक्त रोदाह ओन्यांचा ने बताया कि हमारी फोरेंसिक टीम शनिवार को 22 शवों को निकालने में सफल रही है। साथ ही एक और संदिग्ध को भी गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस को मिली थी गुप्त सूचना पुलिस की तरफ से इस बारे में जानकारी देते हुए पहले बताया गया था कि उन्हें इसके बारे में गुप्त सूचना मिली थी। इसके आधार पर मालिंदी में पादरी की संपत्ति पर छापेमारी की गई थी। जांच में पुलिस को एक के बाद एक शव मिलते ही गए। इसके बाद पुलिस की तरफ से शवों से डीएनए सैंपल इक्ट्ठा किए गए थे। ताकि ये साबित हो सके कि इन लोगों की मौत भूखे रहने की वजह से ही हुई है।
कुछ शवों के आंतरिक अंग गायब पाए गए
एएफपी ने अदालत के दस्तावेजों का हवाला देते हुए बताया था कि पहले मिले कुछ शवों में आंतरिक अंग गायब पाये गये थे। एजेंसी ने कहा कि जांच के दौरान 112 लोगों के अवशेषों की जांच की गई।अदालत में पादरी ने कहा कि उसने लोगों को आत्महत्या करने के लिए नहीं उक्साया। हालांकि, उसने 2019 में चर्च बंद करने का दावा भी किया था। हालांकि, कोर्ट की तरफ से पादरी को जमानत देने से इनकार कर दिया गया है।
Comments are closed.