मुंबई। साउथ इंडिया की फिल्मों का पूरे इंडिया में कितना बोलबाला है, ये तो हम अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा’ से देख ही रहे हैं। देशभर में साउथ फिल्मों की लोकप्रियता तेजी से बढ़ती जा रही है। अल्लू अर्जुनस्टारर फिल्म पुष्पा वर्ल्ड-वाइड स्तर पर भी लोगों को पसंद आ रही है। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की है। इस साल टॉलीवुड इंडस्ट्री ने कई हिट फिल्में दी हैं।
जिसके साथ टॉलीवुड इंडस्ट्री अब देश की टॉप इंडस्ट्री बन गई है।दरअसल, इस साल टॉलीवुड देश की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म इंडस्ट्री बन गई है। इस साल इंडस्ट्री ने लगभग 1300 करोड़ रुपए की कमाई की है। अगर बात करें, कॉलीवुड इंडस्ट्री की तो इस साल कॉलीवुड दूसरे पायदान पर रही।
कॉलीवुड में भी धनुष स्टारर असुरन, कर्णन, मास्टर, जय भीम, जैसी बड़ी फिल्में रिलीज हुईं, जिसे फैंस ने खूब पसंद किया।गौरतलब है कि देश की सबसे बड़ी फिल्म इंडस्ट्री बॉलीवुड इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर है। जानकारी के मुताबिक, इस साल बॉलीवुड ने करीब 700 करोड़ रुपए की कमाई ही की है। बॉलीवुड ने भी इस साल कई हिट फिल्में दी हैं।
अक्षय कुमार की फिल्म ‘सूर्यवंशी’ को भी लोगों ने खूब प्यार दिया था। लेकिन हाल में ही रिलीज हुई फिल्म 83 को फैंस ने कुछ खास रिस्पॉन्स नहीं दिया है।आपको बताते चलें कि, अल्लू अर्जुन स्टारर फिल्म पुष्पा ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रखा है। इस फिल्म को सुकुमार ने डायरेक्ट किया है। इस फिल्म ने 300 करोड़ का आंकड़ा भी पार कर दिया है। इस फिल्म को फैंस दिल खोल कर प्यार दे रहे हैं।
Comments are closed.