आगरा के थाना मंसुखपुरा क्षेत्र के एक गांव में किशोरी के साथ उसके मौसेरे भाई ने दुष्कर्म किया, जिससे पीड़िता गर्भवती हो गई। सात माह बाद मंगलवार की रात किशोरी का गर्भपात करा दिया गया। जानकारी होने पर पीड़िता का पिता भ्रूण को लेकर थाने पहुंचा और तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट व गर्भपात कराने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। भ्रूण को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
पीड़ित किशोरी के पिता ने पुलिस को बताया कि उनकी 15 वर्षीय बेटी के साथ करीब सात महीने पहले रिश्ते के मौसेरे भाई ने दुष्कर्म किया। किसी से बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी थी। इससे डरी किशोरी ने किसी को कुछ नहीं बताया। पीड़ित किशोरी गर्भवती हो गई। आरोप है कि युवक ने मंगलवार की रात घर में ही दवाएं खिलाकर उसका गर्भपात करा दिया गया। इसकी जानकारी घरवालों को हो गई। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी मंसुखपुरा गिरीश राजपूत ने बताया कि किशोरी सात माह की गर्भवती थी। आरोपी युवक ने दवाओं से उसका गर्भपात करा दिया था। मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। भ्रूण को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।
एक अन्य मामला थाना बासौनी क्षेत्र के एक गांव का है। यहां एक दुष्कर्म पीड़िता मुकदमा दर्ज कराने के लिए थाने के चक्कर काट रही है। आरोप है कि बासौनी पुलिस ने दुष्कर्म का मामला दर्ज नहीं किया है। दो सप्ताह पूर्व गांव के ही एक युबक ने दुष्कर्म किया था। आरोपी ने पीड़िता को थाने में मुकदमा दर्ज कराने पर जान से मारने ब अश्लील वीडियो व फोटो वायरल करने की धमकी दी है। पीड़िता ने एसएसपी से मुकदमा दर्ज कराने की गुहार लगाई है।
Comments are closed.