बिहार में 200 किमी दूर रूठी हुई गर्लफ्रेंड को खाना खिलाने प्रेमी पहुंच गया। गर्लफ्रेंड की जिद थी “आप आएंगे तो ही खाना खाऊंगी”। जिद पूरी करने के लिए ब्वॉयफ्रेंड को गया से मुजफ्फरपुर तक 194 किमी का सफर तय करना पड़ा।
जानकारी के अनुसार लड़का और लड़की दोनों नाबालिग हैं। दोनों की उम्र 17 वर्ष है। दो महीने पहले दोनों की मुलाकात इंस्टाग्राम पर हुई। पहले चैटिंग फिर दोस्ती और फिर प्यार हो गया। फोन पर बात चीत होने लगी तो एक दिन लड़के ने पूछा खाना खाया? लड़की ने जिद की आप आएंगे तो ही खाऊंगी।
गया निवासी प्रेमी ट्रेन से मुजफ्फरपुर निवासी प्रेमिका से मिलने आया। उसने प्रेमिका को मुजफ्फरपुर स्टेशन पर बुला लिया। स्टेशन पर बैठ कर बातचीत करते हुए दोनों अश्लील हरकतें करने लगे। आपत्तिजनक हालत में देखकर पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। पूछताछ करने पर गुमराह करने लगे। थाने लाने पर सारी सच्चाई बताई। पुलिस दंग रह गई। दोनों के परिजनों को बुलाकर दोनों को उनके सुपुर्द कर दिया।
Comments are closed.