मामला एटा जनपद के थाना जैथरा का है जहां दो पक्षों के बीच हो रही मारपीट को समझाने पहुंची पुलिस पर कुछ दबंगों ने फायरिंग और पथराव कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। उक्त घटना में 3 पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कस्बा जैथरा मैं बृहस्पतिवार की रात एक युवक पड़ोसी के घर में घुस गया इस पर दो पक्षों में भयंकर विवाद बन गया। दोनों ही पक्ष एक दूसरे पर गाली गलौज करते हुए लाठी-डंडे बरसाने लगे। साथ ही कुछ ने फायरिंग भी की। ग्रामीणों ने थानाध्यक्ष जैथरा के सीयूजी मोबाइल पर इस झगड़े की सूचना दी |
घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तो कुछ दबंगों ने पुलिस पर पथराव और फायरिंग करना शुरू कर दिया जिसमें तीन पुलिसकर्मी (आरक्षी सौरभ गोपाल और विवेक) गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें अस्पताल भेजा गया।
घटना को संज्ञान में लेते हुए पुलिस ने पथराव, हिंसा फैलाने व जान से मारने की नियत के चलते फायरिंग करने के मामले में दोनो पक्षों के 13 नामजद और 22 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
गिरफ्तार किए गए अभयुक्तों के नाम
1. 1. सत्यपाल पुत्र सुम्मेर सिंह 2. छोटे उर्फ जगत पाल पुत्र सुम्मेर सिंह 3. अनुराग उर्फ अन्नू पुत्र सत्यपाल 4. विमल कुमार पुत्र प्रवेश कुमार 5. दिनेश चन्द्र पुत्र राजवीर सिंह 6. सुम्मेर सिंह पुत्र गोपी चन्द्र समस्त निवासी गण मौ0 शास्त्री नगर कस्वा व थाना जैथरा जिला एटा
Comments are closed.