राष्ट्रीय जजमेन्ट फर्रुखाबाद:- शमसाबाद थाना क्षेत्र में बीते दिन गृहकलह के चलते युवक ने जहरीला कीटनाशक पी लिया था। जिससे उसकी हालत बिगडऩे पर परिजन उपचार के लिए एक निजी चिकित्सक के यहां ले गये थे। जहां हालत बिगडऩे पर उसे रेफर कर दिया गया। परिजन उपचार के सैफई ले गये। जहां उपचार के दौरान मौत हो गई। जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की।
जानकारी के अनुसार शमसाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम दुबरी निवासी 20 वर्षीय कौशल पुत्र रविंद्र सिंह ने गृहकलह के चलते बीते दिन जहरीला कीटनाशक पी लिया था। हालत बिगड़ने पर परिजन उपचार के लिए चिलसरा स्थित एक निजी चिकित्सक के यहां लेकर गये। जहां चिकित्सक ने उसका उपचार शुरु कर दिया। हालत ज्यादा बिगड़ने पर चिकित्सक ने उसे फर्रुखाबाद के लिए रेफर कर दिया। वहाँ भी हालत गंभीर बताकर चिकित्सकों ने युवक को सैफई मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक का सैफई में ही पोस्टमार्टम किया गया।
मृतक का शव बीती रात गांव लाया गया। जहां ग्रामीणों ने दबी जुबान में बताया कि सुरसुरा के रहने वाले प्राइवेट डॉक्टर पर सही इलाज ना करने का आरोप लगाते हुए गांव में हंगामा किया। जिसकी सूचना मिलने पर चिलसरा चौकी प्रभारी विशेष कुमार मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की।
पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही आगे की कार्यवाही की जायेगी। परिजनों का शक था युबक के उपचार में प्राइवेट चिकिसक द्वारा लापरवाही बरती गई, जिससे उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतक चार भाई व एक बहन में सबसे छोटा था। फिलहाल पुलिस छानबीन कर रही है।
Comments are closed.