कुशीनगर: स्कार्पियो सवार चार अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज

0 232
कुशीनगर: जिला पंचायत सदस्य व समाजवादी पार्टी फाजिलनगर के विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष विजय यादव के अपहरण के मामले में पुलिस ने एक माह बाद स्कार्पियो सवार चार अज्ञात लोगों के खिलाफ सोमवार को मुकदमा दर्ज कर लिया।

 

इसके बाद सपाइयों द्वारा मंगलवार को किया जाने वाला पटहेरवा थाने का घेराव व प्रदर्शन स्थगित कर दिया गया।
बीते 24 सितंबर को जिला पंचायत सदस्य विजय यादव को घर से फाजिलनगर आते समय बिना नंबर के स्कार्पियो सवार चार युवकों द्वारा असलहा के दम पर अपरहण कर मारा पीटा गया था।
यादव के मुताबिक उन्हें कसया थाने के धुरिया गांव में एक घर में बंधक बना कर रखा गया। सपा कार्यकर्ताओं द्वारा फाजिलनगर में बघौचघाट तिराहे पर राष्ट्रीय राजमार्ग जाम कर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की गई थी।
रात में करीब 12 बजे पुलिस ने विजय को कसया नगर के समीप से बरामद किया। अगले दिन जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में पुलिस अभिरक्षा में में उन्होंने वोट डाला था।
पुलिस ने 26 सितंबर को 20 नामजद व 150 अज्ञात के खिलाफ राष्ट्रीय राजमार्ग जाम करने एवं सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने सहित विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया था,
लेकिन विजय की तहरीर पर कोई मुकदमा दर्ज नहीं हुआ था।
यह भी पढ़ें: PAYTM का डाटा चोरी कर मांगी 20 करोड़ की रंगदारी,तीन गिरफ्तार
थानाध्यक्ष संजय कुमार मिश्र ने कहा कि जिला पंचायत सदस्य यादव की तहरीर पर जांच के बाद स्कार्पियो सवार चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More