कांग्रेस ने किया दावा; पर्रिकर के बेडरूम में है राफेल के राज से जुड़ी फाइल
नई दिल्ली। कांग्रेस ने पूर्व रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर पर राफेल डील से जुड़े राज छिपाने का आरोप लगाया है। पार्टी प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने बुधवार को दावा किया कि उनके पास एक ऑडियो क्लिप है, जिसमें गोवा के मंत्री विश्वजीत राणे की आवाज है।…