राहत सामग्री पाकर बाढ़ पीड़ितों के खिले चेहरे

राष्ट्रीय जजमेन्ट

     संबाददाता
अंबेडकरनगर। घाघरा नदी के जल स्तर में हुई वृद्धि से आलापुर तहसील क्षेत्र के अंर्तगत पूर्वी छोर पर स्थित बाढ़ की चपेट से ग्रसित गांव आराजी देवारा माझा कम्हरिया मुबारकपुर पिकार कारिया लोनिया का पुरा में एडीएम वैभव शर्मा व तहसीलदार सुनील कुमार ने बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री का वितरण किया गया।

आपको बताते चलें कि प्रशासन द्वारा वितरित सामग्री के राहत पैकेटों में आटा 10 किग्रा, चावल 10 किग्रा, अरहर दाल 2 किग्रा, नमक 2 किग्रा, हल्दी 500 ग्राम, मिर्च 250 ग्राम, मसाला 250 ग्राम, रिफाइन्ड तेल 1 किग्रा, भुना चना 2 किग्रा, गुड 1 किग्रा, बिस्किट 10 पैकेट, माचिस 1 पैकेट, मोमबत्ती 1 पैकेट, नहाने का साबुन 2, लाई 5 किलो और 10 किलो आलू शामिल है। इस दौरान एडीएम, तहसीलदार व नायब तहसीलदार देवानंद तिवारी भी मौके पर मौजूद रहे। सफाई कर्मचारियों ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव किया।

जिलाधिकारी ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में  अधिकारियों को तत्काल राहत सामग्री वितरण करने का निर्देश दिया है बाढ़ प्रभावित लोगों को किसी तरह की असुविधा न हो इसके लिए बाढ़ प्रभावित लोगों को बाढ़ शरणालय, चिकित्सा सुविधा, पशुओं का इलाज, स्वच्छ पेयजल, साफ सफाई, ब्लीचिंग पाउडर एवं मैलाथियान का छिड़काव आदि कराने का निर्देश दिया गया है।

इसी क्रम में ब्रह्मचारी मुमुक्षु आश्रम इंदौरपुर उर्फ घिनहापुर लल्लन, सत्यव्रत ब्रह्मचारी महाराज के साथ भक्त गणों द्वारा बाढ़ में ग्रसित लोगों को भोजन वितरित किया और वही सामाजिक कार्यकर्ता मित्रसेन यादव के नौजवान भारत सभा द्वारा बाढ़ ग्रसित गांव माझा कम्हरिया आराजी देवारा हंसूकापुरवा करिया लोनिया का पुरवा बाढ़ चौकी शिविर पर बाढ़ पीड़ितों को भोजन वितरित किया गया।

एडीएम वैभव शर्मा व तहसीलदार सुनील कुमार ने ग्रामीणों के बीच पहुंचकर लोगों का हालचाल जाना और लोगों से अपील किया कि प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराए गए बाढ़ शरणालय में निवास करें। उन्होंने बाढ़ पीड़ितों की सहायता हेतु लगे अधिकारियों को निर्देश दिया कि बाढ़ प्रभावित किसी भी व्यक्ति को किसी प्रकार की कठिनाई न होने पाएं।

इस मौके पर सपा जिला पंचायत सदस्य अवधेश प्रसाद गौतम, नायब तहसीलदार देवानंद तिवारी, राजस्व निरीक्षक रमाकांत शुक्ला, अवधेश पाठक, मुन्नीलाल ,लेखपाल त्रिपुरारी नायक ,अमित कुमार, विवेक कुमार ,विपिन त्रिपाठी ,दयाशंकर, धीरेंद्र कुमार, रविंद्र रंजन, चंद्रदेव, कोटेदार अंगद गुप्ता,माहेआलम, दीनदयाल यादव, गुलाब यादव, अर्जुन यादव, सुनील यादव ,आदि लोग मौजूद रहे।

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More