नशे में धुत्त शख्स पर गांव के ही कुछ युवकों ने किया हमला, प्राइवेट पार्ट भी काटा

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में शराब के नशे में धुत्त शख्स पर गांव के ही कुछ युवकों ने हमला बोल दिया। बताया गया है कि इस दौरान आरोपियों ने शख्स का प्राइवेट पार्ट काट दिया। इसके बाद हमलावर मौके से फरार हो गया। परिजनों ने घायल शख्स को उपचार के लिए  जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
थाना औंछा  क्षेत्र के गांव नगला भजन के ये घटना है। यहां का रहने वाला 42 वर्षीय पदम सिंह जाटव बुधवार शाम घर आ रहा था। वह शराब के नशे में था। परिजनों ने बताया कि गांव के ही तीन युवकों ने पदम सिंह पर हमला बोल दिया। इस दौरान आरोपियों ने पदम सिंह का  प्राइवेट पार्ट काट दिया और मौके से फरार हो गए।
घटना के बाद परिवारीजनों ने घायल पदम  सिंह को उपचार के लिए  जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। परिजनों ने बताया कि गांव के तीन युवकों से पदम सिंह का झगड़ा चल रहा था। इसी के चलते बुधवार रात पदम सिंह को अकेला देखकर उस पर हमला कर दिया। इस मामले में अभी तक परिजनों ने पुलिस से शिकायत नहीं की है।

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More