जमीनी विवाद को लेकर चांदनी  किन्नर के साथ दबंगों ने की गाली गलौज व मारपीट

बरेली :आज 14 जुलाई को चांदनी किन्नर पुत्री ओम प्रकाश सिंह ने अपर पुलिस महानिदेशक महोदय के ऑफिस आकर  इंसाफ की गुहार लगाई| चांदनी किन्नर का कहना है कि  म्याऊं में हजरतपुर रोड पर राम औतार सिंह पुत्र मथुरा प्रसाद निवासी ग्राम नगरिया चिकिन, थाना आलमपुर के द्वारा एक हजार दस  वर्ग मीटर का बैनामा तीन बार  गाटा संख्या 786 दिनांक 18/1/2022, 1/6/2022 व 15/6/2022 को तहसील दातागंज जिला बदायूं में कराया था|

जब चांदनी किन्नर ने उस जमीन पर निर्माण शुरू किया ,जिसमें लगभग 6 फीट ऊंची दीवार बनाई गई |उसे देख पड़ोस के ही रहने वाले ने आपत्ति जताई, और फोन कर अपने 40 50 समर्थकों को मौके पर बुलाया| और चांदनी किन्नर के साथ गाली गलौज मारपीट शुरू कर दी| उसके बाद धमकी देने लगे ,इस जगह पर हम कब्जा करेंगे ,तुम लोग भाग जाओ ।

जिसकी शिकायत चांदनी किन्नर ने थाने में दी, और पुलिस अधिकारियों से भी इंसाफ की गुहार लगाएं |और इंसाफ न मिलने के कारण आज बरेली आकर अपर पुलिस महानिदेशक महोदय बरेली से  इंसाफ की गुहार लगाई।

आर के शर्मा राष्ट्रीय जजमेंट न्यूज़ बरेली

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More