बाइक सवार बदमाशों ने भाजपा कार्यकर्ता को मारी गोली

मेरठ के परतापुर थानाक्षेत्र में शनिवार दोपहर में दो बाइक सवार बदमाशों ने भाजपा कार्यकर्ता को गोली मार दी। गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बताई गई है।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने बदमाशों की काफी तलाश की लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लग सका। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
जानकारी के अनुसार जिस युवक को गोली मारी गई है। उसका नाम अमन कसाना उम्र 24 साल पिता का नाम गजराज है। वह कुंडा गांव का रहने वाला है। बिल्डिंग मैटेरियल बेचने का काम करता है। वह भाजपा में कार्यकर्ता के तौर पर जुड़ा है। अमन कसाना की दुकान पर काम करने वाले युवक गौरव ने पुलिस बताया कि आज दोपहर में दो बदमाश मुंह पर कपड़ा लपेटकर काले रंग की पल्सर से आए।
वे दुकान के बाहर रुके और बाइक पर पीछे बैठे युवक ने पिस्टल निकालकर 2 मिनट तक फायरिंग शुरू कर दी। एक गोली अमन के पैर में आकर लगी। जिसके बाद वह घायल हो गए। उनके घायल होते हमलवार भाग गए। उन्हें कैपिटल नर्सिंग होम में इलाज के लिए भर्ती कराया है।
सीसीटीवी फुटेज से आरोपी की तलाश
बदमाश लंबे समय से अमन की रेकी कर रहे थे। उसकी लोकेशन को ट्रेस कर रहे थे। इसलिए घटना को जल्दी अंजाम देकर भाग निकले। फिलहाल पुलिस हमलावरों को पकड़ने के लिए इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
एसपी सिटी विनीत भटनागर का कहना है कि बदमाशों की पहचान के लिए सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली जा रही है। जल्दी हमलावर गिरफ्तार होंगे। अमन से भी मामले की जानकारी ली जा रही है।

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More