जहां है प्रतिभा वहाँ सजा भी पिछे – क़ैदीयों ने हाईस्कूल में 76% इंटर में 72% अंक प्राप्त करके दिखायी योग्यता

यूपी बोर्ड परीक्षा में इस बार दो कैदियों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। ये कैदी जेल में हत्या और अपहरण की सजा काट रहे हैं। एक ने 76% और दूसरे ने 72% अंक हासिल किए हैं। यूपी की जेलों से कुल 218 कैदी बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए थे। इसमे हाईस्कूल की परीक्षा देने वाले 119 कैदियों में से 104 पास हुए। जबकि इंटरमीडिएट की परीक्षा में शामिल 99 में से 67 कैदियों ने परीक्षा पास की। इसमे गाजियाबाद जेल के कैदी ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए हाईस्कूल में 76% अंक हासिल किया है। सहारनपुर जेल के कैदी को इंटरमीडिएट परीक्षा में 72% अंक मिले हैं।
हत्या की सजा में पांच साल से गाजियाबाद जेल में है

हाईस्कूल की परीक्षा में 76% अंक लाने वाला गाजियाबाद जेल का कैदी अर्जुन है। गाजियाबाद के लोनी थाने की पुलिस ने उसे हत्या के जुर्म में गिरफ्तार कर जेल भेजा था। वो पांच साल से जेल में है। उसने पूरी पढ़ाई जेल से की है। जेल अधिकारियों के मुताबिक अर्जुन बैरेक में हमेशा पढ़ाई करता रहता था
कानून के गुनहगार निखार रहे कैदियों की प्रतिभा

महानिदेशक कारागार आनंद कुमार ने बताया कि सजा काट रहे उच्च शिक्षा प्राप्त कैदी जेलों में दूसरे कैदियों को पढ़ा रहे हैं। इसके अलावा इन्हें पढ़ाने के लिए कक्षा और विषयवार शिक्षक भी रखे गए हैं। सभी जेलों में लाइब्रेरी बनाई गई है, जिसमे पाठ्यक्रम के साथ समसामयिक विषयों से जुड़ी किताबें उपलब्ध हैं। पढ़ने वाले कैदियों को उनके मुफीद माहौल दिया जा रहा है।

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More