हजरतगंज में हो रहे अवैध निर्माण के आगे नतमस्तक एलडीए,शासन व प्रशासन

शिकायतकर्ता अगले हफ्ते गांधी प्रतिमा पर करेंगे आमरण अनशन

राष्ट्रीय जजमेंट न्यूज़ लखनऊ

सामवाद्दता ए के दुबे
लखनऊ। उत्तर प्रदेश टिंबर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष मोहनीश त्रिवेदी ने बताया कि हजरतगंज की बिल्डिंग 31/26,मुन्ने लाल कागजी बिल्डिंग जिसको तोड़ने का आदेश खुद एलडीए कर चुका है। बावजूद इसके अदा साड़ी भवन के मालिक विनोद पंजाबी लगातार अवैध निर्माण जारी रखे हुए है। त्रिवेदी ने बताया कि उक्त संपत्ति 2019 से सील चली आ रही है जिसको बिल्डर के निवेदन पर मात्र एक हफ्ते के लिए कुछ सामान निकालने हेतु सील खोला गया था परन्तु एलडीए के जेई से सांठगांठ कर के विनोद पंजाबी ने निर्माण कार्य शुरू करवा दिया जिसके खिलाफ मोहनीश त्रिवेदी द्वारा मार्च 2022 में पुनः एलडीए में शिकायत की गई जिसकी जांच विहित प्राधिकारी राजीव कुमार द्वारा करने पर बिल्डर को दोषी पाया तथा 28 अप्रैल को बिल्डिंग में हुए अवैध निर्माण को तोड़ने का आदेश कर दिया गया। त्रिवेदी ने बताया कि एलडीए के इस आदेश के खिलाफ विनोद पंजाबी ने मंडलायुक्त महोदय के यह अपील की जिसकी संख्या 786/22 है तथा सुनवाई की तारीख 21 जुलाई है। बावजूद इसके अवैध निर्माण जारी है जिसकी वीडियो बना कर सूचना पिछले दो हफ्तों से उनके द्वारा कमिश्नर, एलडीए वीसी, डीएम लखनऊ सहित हजरतगंज थाना व जांचकर्ता चौकी इंचार्ज तुलसी दी गई परन्तु अवैध निर्माण नहीं रुकवाया गया। त्रिवेदी ने कहा कि उनके द्वारा शत्रु संपत्ति विभाग में भी शिकायत दर्ज कराई गई थी जिसपर विभाग द्वारा लखनऊ डीएम व पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग को अवैध निर्माण व संपत्ति की जांच हेतु पत्र भेज दिया गया है। साथ मुख्यमंत्री सहित सीबीआई को भी शिकायकर्ता द्वारा जांच करवा कर दोषियों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की मांग की गई है। मोहनीश त्रिवेदी ने बताया कि आज हजरतगंज पहुंचने पर पुनः छत पर लेबर कार्य करते दिखी जिसकी शिकायत तत्काल उन्होंने फोन के माध्यम से मंडलायुक्त, जिलाधिकारी,उपाध्यक्ष एलडीए हजरतगंज पुलिस को दी जिस पर मौके पर जोन 6 के अधिकारी राजीव कुमार व जेई दुबे पहुंचे व अवैध निर्माण के खिलाफ वार्निंग दी व मजदूरों को डांट कर भगाया परन्तु अंदर आने जाने वाले रास्ते को अभी भी सील नहीं किया गया है जिससे बिल्डर का हौसला बुलंद है। त्रिवेदी ने बताया कि पिछले कई महीनों से अवैध निर्माण को ले कर वो सक्षम अधिकारियों के सामने, मीडिया व सोशल मीडिया के माध्यम से आवाज उठा रहे है यदि एक दो दिन में उक्त विवादित संपत्ति में हो रहे अवैध निर्माण को रूकवा कर बिल्डर व उससे सांठगांठ कर के अवैध निर्माण करवाने वाले जेई व पुलिस कर्मियों के विरूद्ध कार्यवाही नहीं की गई तो वह अगले हफ्ते जीपीओ पर आमरण अनशन पर बैठने का काम करेंगे।

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More