ज़िला एटा – बिजली के बगैर हॉस्पिटल का हुआ बुरा हाल
उत्तर प्रदेश के जिला एटा में विधानसभा अलीगंज के हॉस्पिटल में कई दिनों से बिजली का संकट छाया हुआ है हॉस्पिटल में मरीजों में त्राहि-त्राहि मची हुई है हॉस्पिटल में कोई भी मशीन जैसे कोविड- वैक्सीन इमरजेंसी सेवा एक्स-रे मशीन व पानी की व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त है हॉस्पिटल के MOIC डॉक्टर रंजीत राजपूत ने बताया कि कई बार विद्युत उपखंड अलीगंज को लेटर भेजा लेकिन उन्होंने चू तक न की और ना ही आज तलक कोई कार्यवाही हुई राष्ट्रीय जजमेंट के जिला संवाददाता दीपक वर्मा ने जब बहा जाकर देखा तो हॉस्पिटल में सैकड़ों की संख्या में लोग गर्मी में बिजली का इंतजार कर रहे हैं और हॉस्पिटल के स्टाफ लोग गर्मी में बुरी तरह से जूझ रहे हैं

Comments are closed.