बेटी ने बयां किया अपना दर्द, बोली – मां मुझसे धंधा करवाती है और पेट से होने पर गर्भनिरोधक गोलियां खिलाती है
यूपी के बरेली में सबसे पवित्र रिश्ते(मां और संतान) को शर्मसार कर देने वाला मामला आया है। दौलत के नशे में एक मां ने बेटी के जवान होते ही उसे जबरन देह व्यापार के धंधे में धकेल दिया। विरोध करने पर उसे मुंबई में अपने दो सगे भाइयों के पास भेज दिया, जिन्होंने उसके इनकार पर खुद उसके साथ दुष्कर्म किया। मुंबई के ही एक बार में भी उसे डांस करना पड़ा। किसी तरह मुंबई से भागी युवती ने अपनी मां, मौसी-मौसा और दोनों मामा के खिलाफ थाना सुभाषनगर में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
युवती के मुताबिक 16 मई को वह मुंबई में डांस बार से लौटी तो उसने अपने दोनों मामा से अश्लील डांस और देह व्यापार करने से साफ इनकार कर दिया। इसके बाद उसके दोनों मामा ने एक-एक कर उसके साथ यह कहकर दुष्कर्म किया कि अब उसकी सारी हिचक निकल जाएगी। इसके बाद वह मौका मिलते ही मुंबई से भाग निकली।
Comments are closed.