मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार आरटीओ दफ्तर के बाहर चलाया गया भ्रष्टाचार मुक्त अभियान

आरटीओ प्रशासन अखिलेश द्विवेदी ने  बताया कि दफ्तर में जनता का कार्य सम्मान के साथ समय पर किया जा रहा है

ए के दुबे

लखनऊ। मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार  आरटीओ दफ्तर के बाहर पुलिस ने आज छापेमारी की और दफ्तर के बाहर घूम रहे अराजक तत्वो के खिलाफ सख्त अभियान चलाया।

̤̤कृष्णा नगर ए.सी.पी पवन गौतम  पुलिस दल-बल के साथ आरटीओ दफ्तर के चारों तरफ अंदर से बाहर तरफ घूमकर निरीक्षण किया। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस ने कार्य करते देखकर कई एजेंटो को चेतावनी देते हुए खदेड दिया।

Corruption free campaign launched outside RTO office as per instructions of Chief Minister

दफ्तर के बाहर अवैध पार्किंग में खड़े वाहनों को हटाया गया। पुलिस की फौज देखकर दफ्तर के बाहर एकत्र अराजक तत्वों में भगदड़ मच गयी। वही दफ्तर के बाहर जन सेवा केंद्र और ऑनलाइन कार्य कर रहे लोग दुकाने बंदकर फरार हो गए। पुलिस के खौफ से दफ्तर के चारों तरफ अंदर से बाहर तक पूरे दिन सन्नाटा छाया रहा।

̤̤मुख्यमंत्री द्वारा चलाए जा रहे भ्रष्टाचार मुक्त भारत अभियान मे आरटीओ आर.पी द्विवेदी व एआरटीओ प्रशासन अखिलेश द्विवेदी,̤ प्रवर्तन एआरटीओ संदीप कुमार पंकज, द्वारा पुलिस की मौजूदगी मे दफ्तर के बाहर भ्रष्टाचार मुक्त अभियान चलाया गया।

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More