उन्नाव में बड़ा सड़क हादसा : रोडवेज बस पुल से नीचे गिरी, 25 लोग घायल, सात की हालत गंभीर

उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। आजाद मार्ग बाइपास के पास एक रोडवेज बस पुल से नीचे गिर गई। हादसे में करीब 25 लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिनमें से सात की हालत गंभीर है।
जानकारी के अनुसार, उन्नाव जिले में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर अचलगंज थाना इलाके में आजाद नगर की रोडवेज बस आजाद मार्ग चौराहा पर पुल से नीचे गिर गई। हादसे में बस में सवार 35 यात्रियों में से सात गंभीर रूप से घायल हो गए। अन्य को मामूली चोटें आई हैं। चीखपुकार के बीच सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी को कानपुर रेफर कर दिया गया।
बता दें कि हादसा रात लगभग दो बजे का है। आजाद नगर डिपो की रोडवेज बस 35 यात्रियों को लेकर लखनऊ से कानपुर जा रही थी। जैसे ही बस आजाद मार्ग चौराहा के पास पहुंची तो बेकाबू होकर पुल से नीचे गिरी गई। यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई।

चीख-पुकार के बीच आसपास के ढाबों से आए लोगों ने पुलिस की मदद से बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला और जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से सभी को कानपुर रेफर कर दिया गया। जिन्हें मामूली चोट आई, वह प्राथमिक उपचार के बाद घर चले गए।

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More