फर्रुखाबाद में एक और सामूहिक बलात्कार, रिपोर्ट दर्ज

आरोपितों को तलाश रहीं पुलिस की कई टीमें

राष्ट्रीय जजमेन्ट न्यूज़ फर्रुखाबाद :-

संवाददाता 

जनपद में बलात्कार की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। कम्पिल के बाद अब अमृतपुर थाना क्षेत्र में भी सामूहिक बलात्कार की घटना प्रकाश में आई है। चार लोगों ने एक किशोरी को अपनी हवश का शिकार बनाया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर एक बलात्कारी को हिरासत में ले लिया है। पुलिस की टीमें आरोपितों की तलाश कर रही हैं। दोहरे हत्याकाण्ड के बाद अमृतपुर थाना क्षेत्र में अब एक सामूहिक बलात्कार की घटना प्रकाश में आई है। चार दिन पहले चार युवकों ने मिलकर किशोरी के साथ खेत में ले जाकर सामूहिक बलात्कार किया। पुलिस ने पिता की तहरीर पर चारों युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। एक युवक को गिरफ्तार कर पुलिस पूछताछ कर रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार अमृतपुर थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी ग्रामीण अपनी पत्नी के साथ 11 मई को शाहजहांपुर में रिश्तेदारी में गया था। घर पर उसकी 15 वर्षीय पुत्री अकेली थी। उसी दिन रात को गांव लक्ष्मणपुर निवासी गुड्डू ने किशोरी को फोन करके धोखे से खेत पर बुलाया। गुड्डू के साथ गांव के ही मान सिंह, शानू व गांव दाडीपुर निवासी सचिन खेत में पहले से ही मौजूद थे। आरोप है कि किशोरी के खेत पे आने पर चारों युवकों ने उसके साथ सामूहिक रूप से बलात्कार किया। किशोरी किसी तरह अपने घर पहुुंची। शुक्रवार शाम को किशोरी के माता-पिता घर वापस पहुंचे। किशोरी ने उनको घटना की जानकारी दी।

माता-पिता किशोरी को लेकर थाने पहुंचे और चारों युवकों के खिलाफ सामूहिक बलात्कार की तहरीर दी। घटना की जानकारी पर क्षेत्राधिकारी अमृतपुर अजेय कुमार शर्मा भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने किशोरी के बयान दर्ज कर घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने पिता की तहरीर पर गुड्डू, मान सिंह, शानू और सचिन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

पुलिस ने आरोपियों के घर दबिश दी। तीन आरोपी घर से भाग गए थे। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। शनिवार को किशोरी का लोहिया अस्पताल फर्रुखाबाद में मेडिकल परिक्षण कराया गया। सी.ओ. अमृतपुर अजेय कुमार शर्मा ने बताया कि सामूहिक बलात्कार का मुकदमा दर्ज कर बाकी तीन आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें लगा दी गईं हैं। सी.ओ. ने बताया कि आरोपितों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। क्षेत्र में कानून का राज स्थापित रहेगा। टीमें लगा दी गई हैं, शेष बलात्कारी भी जल्द ही सलाखों के पीछे होंगे।

फर्रुखाबाद से विक्रान्त सिन्हा की रिपोर्ट,

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More