गृहकर प्रणाली मे सुधार के लिए महापौर ने अधिकारी को दिए निर्देश

लखनऊ। महापौर संयुक्ता भाटिया ने नगर निगम के गृहकर में सुधार हेतु कमर कसी है अब जल्दी ही जनता को गृहकर के मकड़जाल और बाबुओं के चक्कर लगाने से मुक्ति मिलने वाली है। महापौर ने आज नगर निगम मुख्यालय में मुख्य कर निर्धारण अधिकारी अशोक सिंह को बुलाकर कर प्रणाली को सुधारने के निर्देश दिए है। महापौर ने अशोक सिंह से व्यवस्था परिवर्तन के लिए कहा। महापौर ने कहा कि कर निर्धारण, टैक्स रिविजिन, म्युटेशन सहित समस्त सेवायों को ऑनलाइन सॉफ्टवेयर के माध्यम से कराया जाए, साथ ही टैक्स में बदलाब और रिवीजन करना, बार बार बिल देना, अलग अलग बार से रिवाइज करके बिल देने सम्बंधित प्रक्रियाओं को बंद कर दिया जाए।
साथ ही सिंगल विण्डो सिस्टम लागू करते हुए “एक घर एक बिल” व्यवस्था को ऑनलाइन प्रणाली से लागू किया। टैक्स का सरलीकरण करते हुए उसे इस तरह गुणा किया जाए कि आम आदमी की समझ मे आ सके। जिससे भ्रष्टाचार और सेटलमेंट की गुंजाइश समाप्त हो जाये और आम आदमी को बाबुओं के चक्कर न काटने पड़े। महापौर ने यह भी कि स्व गृहकर के सॉफ्टवेयर में समयसीमा निर्धारित की जाएगी, जिससे महीनों तक टैक्स सम्बंधित आपत्तियों को नही लटकाया जा सकेगा, और सम्बंधित अधिकारियों को 3 दिन में अधिकतम एक सप्ताह के मध्य स्व ग्रह कर के एप्लीकेशन में रिपोर्ट लगाना अनिवार्य होगा|
साथ ही बिल को बिना ठोस आधार दिये बदला नही जा सकेगा(जैसा कि कल के प्रकरण में शिकायतकर्ता में महापौर को बताया था कि एक ही प्रॉपर्टी के 3 बार बढ़ा कर बिल दिए गए)। इस व्यवस्था से बिचौलियों से जनता को मुक्ति मिलेगी और भ्रष्टाचार पर लगाम लगेगी। महापौर ने अशोक सिंह से सॉफ्टवेयर बनवाने के निर्देश दिए और टैक्स सरलीकरण के लिए व्यवस्था बनाकर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए भी निर्देशित किया।

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More