बेटे को सुसाइड से बचाने के लिए पिता ने मुख्यमंत्री से लगाई गुहार

जायदाद हड़पने के लिए बेटे को मारने का पिता ने भाई पर लगाया आरोप

लखनऊ। पिता ने बेटे को सुसाइड के लिए उकसाने वालो पर कार्यवाही करने के लिए मुख्यमंत्री से गुहार लगाई है। अलीगंज थाना क्षेत्र के बाला जी कांप्लेक्स में रहने वाले चंद्रकांत पांडेय पुत्र उमाशंकर पांडेय ने मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी नाथ आदित्यनाथ को ज्ञापन भेजा। भेजे ज्ञापन मे पांडेय का कहना है कि उनका अपने भाई से संबंध ठीक नहीं है। जायदाद के लिए दोनों के बीच न्यायालय में मुकदमा लंबित है। उनका एक ही पुत्र है। बेटे का अपनी पत्नी से तलाक का मामला भी न्यायालय में चल रहा है।
जायदाद हड़पने की नीयत से भाई ने बेटे की पत्नी को अपने घर पर रखा हुआ है। मना करने पर वह अपने ही भतीजे को सुसाइड करने के लिए प्रेरित करता है। इसके चलते बेटे की मानसिक स्थिति अच्छी नहीं है तथा कभी भी अनहोनी हो सकती है। जिसकी शिकायत 6 महीने पहले थाना अलीगंज पुलिस को तहरीर देकर कार्यवाही करने की मांग की थी। लेकिन पुलिस ने कोई कार्यवाही नहीं की इस लिए मुख्यमंत्री से भाई के खिलाफ कार्यवाही करने की गुहार लगाई है।

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More