बर्बाद हो रही आज कल के युवाओं की जिंदगी, देर रात तक कल्बों में कर रहे नशा, एक दुसरे को गली देना बना आम बर्ताव

समिट बिल्डिंग के 12 नाइट क्लब और बार के बाद हमारे रिपोर्टर ने 5 घंटे लखनऊ के दूसरे क्लबों में भी बिताए। सामने आया कि जो क्लब जितना बदनाम, लड़के-लड़कियां उतने ही ज्यादा पहुंचते हैं।
इन क्लब में कुछ दिन ऐसे भी फिक्स हैं, जब रशियन डीजे बुलाई जाती है। उसके साथ ठुमका लगाने के लिए अलग से बुकिंग करानी पड़ती है। यहां रात 11 बजे के बाद हाथ में बियर की बोतल लहराना जैसे क्लब कल्चर का हिस्सा है। फिर आस-पास में नाच रही किसी भी लड़की को छेड़ दो।
देखने में आया कि लड़कों की इन हरकतों को नशे में धुत लड़की कई बार ठीक समझती है। मानो जैसे ऐसा होने से उसकी दोस्तों के बीच उसका कद बढ़ रहा हो। नशे में गालियां देना यहां का फैशन है। जो ऐसा न करें, वो बड़े घर की औलाद नहीं। इन पार्टियों का असली सुरूर रात 12 बजे के बाद ही चढ़ता है।
समिट में फिर आधी रात हंगामा, लड़का कुछ लड़कियों को दे रहा था मां-बहन की गालियां
शुरुआत समिट के बाहर आधी रात के हंगामे से ही हुई। रात करीब 12.20 बजे नशे में धुत एक युवक लड़कियों को मां-बहन की गालियां दे रहा था। अचानक आवेश में आकर वो उन्हें मारने के लिए दौड़ा। पलटकर लड़कियों ने भी गालियां दी। विरोध किया। इस नोकझोंक के बीच किसी ने डायल 112 को बुला लिया।
पुलिस को देखकर लड़के धमकी देते हुए भागने लगे। पुलिस ने लड़कियों को घर जाने के लिए कहा। जो तमाशबीन खड़े थे, उन्हें भी हटा दिया गया।

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More