फर्रुखाबाद के डी.एम.संजय कुमार सिंह का फोटो डी.पी.पर लगाकर लाखों की ठगी

राष्ट्रीय जजमेन्ट न्यूज़ 

संवाददाता विक्रान्त सिन्हा

फर्रुखाबाद :- दिनों दिन साइवर ठगी का जल बढ़ता ही जा रहा है। साइबर ठगों के बढ़ते हौसलों का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि अब वे डी.एम. तक के नाम पर ठगी करने से बाज नहीं आ रहे हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ऐसे ही एक मामले में जालसाजों ने फर्रुखाबाद के जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह का फोटो अपने वाट्सएप की डी.पी. पर लगाकर कई अधिकारियों व उनके जानने वालों से गूगल-पे पर लाखों रुपये ठग लिए। जानकारी के बाद पुलिस अधीक्षक ने मोबाइल नंबर को सर्विलांस पर लेकर जांच शुरू कर दी है।
जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह की फोटो वाली डी.पी. से अंग्रेजी में लिखा वाट्सएप सन्देश उनके मित्रों व सहकर्मी अधिकारियों को भेजा गया।जिसमें लिखा गया कि वह एक महत्वपूर्ण मीटिंग में हैं, इसलिए बात नहीं कर पा रहे हैं। उन्हें तत्काल कुछ रुपयों की आवश्यकता है। इसी मोबाइल नंबर पर गूगल-पे के माध्यम से धनराशि ट्रांसफर कर दो। सभी लोगों से अलग अलग धनराशि मांगी गई। कई लोगों ने तो तत्काल पैसे बताए गए नम्बर पर ट्रान्सफर कर दिए। इनमें कुछ अधिकारी तो जनपद में ही तैनात हैं। वहीं कुछ ने डी.एम. को फोन कर जानकारी की, तो मामला उनके संज्ञान में आया। डी.एम. ने तत्काल एस.पी. अशोक कुमार मीणा को फोन कर मामले की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस ने दिए गए नम्बर को सर्विलांस पर ले लिया है। जानकारी के अनुसार आरोपित कोई दक्षिण भारतीय है। पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने बताया कि उपरोक्त मामले में कोतवाली फतेहगढ़ में एफ.आइ.आर. दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है। शीघ्र ही आरोपित को गिरफ्तार कर लिया जाएगा, और सुसंगत धराओं में जेल भेजा जायेगा।

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More