बाइक सवार पुत्री, पति-पत्नी की रोडवेज बस की टक्कर से दर्दनाक मौत

राष्ट्रीय जजमेन्ट फर्रुखाबाद पत्नी व पुत्री सहित बाइक सवार बलराम सिंह की रोडवेज बस की टक्कर लगने से मौत हो जाने पर कोहराम मच गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पड़ोसी जिला मैनपुरी के कुर्रा थाना क्षेत्र के गांव मटिहानी निवासी बलराम सिंह पत्नी वंदना 4 वर्षीय बेटी मोहनी 2 वर्षीय पुत्र कार्तिक के साथ बाइक से बीते दिन जनपद हरदोई के सवाइजपुर ससुराल गए थे। बलराम सिंह आज पत्नी बच्चों के साथ वापस घर जा रहे थे बलराम सिंह कोतवाली मोहम्मदाबाद की मदनपुर चौकी से करीब 100 मीटर बेवर की ओर बढ़ पाए थे। उसी समय बेवर की ओर से तेजी से आए रोडवेज बस चालक ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।
दुर्घटना में बालक के अलावा सभी लोग गम्भीर घायल हो गए। मदनपुर चौकी पुलिस विभागीय जीप से घायलों को लेकर अस्पताल जा रही थी। मदनपुर बाजार में जीप खराब हो गई। करीब आध घंटे तक घायल उपचार के अभाव में तड़पते रहे। तब पुलिस ने टेंपो से घायलों को सी.एस.सी. मोहम्मदाबाद भिजवाया। वहां डॉक्टर ने बंदना व मोहनी को मृत घोषित कर दिया। गंभीर घायल बलराम सिंह को सैफई के लिए रेफर किया।
फोन करने के बावजूद डेढ़ घंटे तक एंबुलेंस नहीं आई। बाद में पहुंची एम्बुलेन्स के ई.एम.टी. ने घायल बलराम को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया उपचार के दौरान बलराम की भी मौत हो गई। बलराम हेलमेट लगाकर बाइक चला रहे थे हादसे उनके हेलमेट के टुकड़े हो गए। घटना में मदनपुर चौकी इंचार्ज अशोक कुमार की घोर लापरवाही सामने आई है।
यदि वे जीप खराब होने के बाद किसी अन्य वाहन से तुरंत ही घायलों को अस्पताल पहुंचा देते तो शायद किसी की जान बच जाती। लापरवाह पुलिस आधे घंटे तक किसी वाहन का इंतजाम नहीं कर सकी।दुर्घटना में बालक कार्तिक को मामूली चोट लगी थी, जिसको मुरान निवासी रिश्तेदार अपने साथ ले गए। पुलिस ने रोडवेज बस को कब्जे में ले लिया है।पुलिस का कहना है कि आवश्यक कार्रवाही की जा रही है।
फर्रुखाबाद से विक्रान्त सिन्हा की रिपोर्ट

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More