नव विवाहिता ने लगाईं फांसी, आत्महत्या की वजह खोजने में जुटी पुलिस
कानपुर के कल्याणपुर में नवविवाहिता ने बुधवार शाम अपनी मां से हंसी खुशी बात की। सुबह ससुराल वालों ने उसके फांसी लगाने की खबर दी तो मायके में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस न शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, जिसमें मौत की वजह फांसी (हैंगिंग) निकली है।
केशवपुरम निवासी स्मॉल आर्म्स फैक्टरी से रिटायर्ड छट्ठू राम कनौजिया ने बेटी मनीषा (31) की शादी इसी साल जनवरी में मसवानपुर, आदर्श नगर निवासी प्राइवेट फैक्टरी कर्मी नितिन से की थी। चचेरे भाई अजीत ने बताया कि मनीषा शादी के बाद काफी खुश थी।
बुधवार शाम करीब 7.30 बजे मनीषा की अपनी मां अमरावती से भी फोन पर बात हुई थी। मां के अनुसार मनीषा ने खाने पीने की बातें की थीं और किसी तरह की कोई शिकायत भी नहीं की। गुरुवार सुबह 4.30 बजे पति नितिन ने मायके में फोन कर मनीषा के फांसी लगा लेने की जानकारी दी।
इस पर तड़के ही पिता छट्ठू राम अन्य परिजनों संग बेटी की ससुराल पहुंचे। अजीत के अनुसार ससुराल पहुंचने पर मनीषा का शव बेड पर पड़ा मिला। गले में कुछ निशान सा नजर आया। पति ने फांसी लगाकर जान देने की बता बताई, लेकिन कारण नहीं बता सके। ससुराल वालों ने फंदा भी खोल कर उतार दिया था। मौके पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए हैं। थाना प्रभारी अशोक कुमार दुबे के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
Comments are closed.