भारतीय जनता पार्टी के 42 वें स्थापना दिवस प्रधानमंत्री ने कार्यकर्ताओं को किया संबोधित
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने पार्टी का ध्वज फहराया
लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के 42वें स्थापना दिवस पर बुधवार को पूरे प्रदेश में पार्टी कार्यकर्ताओं ने ध्वज फहराकर शोभा यात्रा निकाली और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन को सुना। भाजपा के स्थापना दिवस के अवसर पर पार्टी के राज्य मुख्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने पार्टी का ध्वज फहराया
इस अवसर पर पार्टी पदाधिकारी, राज्य सरकार के मंत्रीगण सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने शोभा यात्रा भी निकाली। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। प्रदेश कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम का संचालन प्रदेश महामंत्री अनूप गुप्ता ने किया।
प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य राजधानी लखनऊ के पूर्व मंडल-2 और प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल उत्तर मंडल-5 में पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। जबकि प्रदेश भर में स्थापना दिवस पर हुए कार्यक्रमों में राज्य सरकार के मंत्रीगण सांसद, विधायक सहित अन्य पार्टी पदाधिकारी सम्मिलित हुए।
पार्टी के राज्यमुख्यालय पर आयोजित स्थापना दिवस के कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के 42वें स्थापना दिवस पर प्रत्येक नागरिक की जनआंकाक्षाओं पर खरा उतरने के लिए हमको प्रत्येक दिन नई परीक्षा के लिए खुद को तैयार करना होगा। जनता से किये गये वादों को संकल्प के रूप में आगे बढ़ाना होगा। इससे पहले सीएम योगी आदित्यनाथ ने देश भर के कार्यकर्ताओं को ट्वीट कर बधाई दी। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के निर्देशन में भाजपा द्वारा मनाया जा रहा सामाजिक न्याय पखवाड़ा समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने में सहायक सिद्ध होगा ऐसा मुझे विश्वास है। उन्होंने अपने दूसरे ट्वीट में लिखा है कि अंत्योदय से राष्ट्रोदय के सुपथ पर गतिशील भारतीय जनता पार्टी द्वारा 07-4-2022 तक पूरे देश में सामाजिक न्याय पखवाड़ा मनाने का निर्णय अभिनंदनीय है। निरूसंदेह यह निर्धन, वंचित, शोषित, दलित और पिछड़े वर्ग के सशक्तिकरण हेतु भाजपा की प्रतिबद्धता को नई ऊर्जा प्रदान करेगा। उन्होंने एक ट्वीट में लिखा है कि लोकतांत्रिक व राष्ट्रीय मूल्यों के विशालतम राजनीतिक संगठन भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस की सभी प्रतिबद्ध एवं समर्पित कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई।
प्रदेश कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, कैबिनेट मंत्री बेबीरानी मौर्य, राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नितिन अग्रवाल, डा. अरूण सक्सेना, कपिदेल अग्रवाल, नरेंद्र कश्यप, सोमेन्द्र तोमर सहित सहयोगी मंत्रियों, पूर्वमंत्रियों, महापौर, प्रदेश महामंत्री गोविन्द नारायण शुक्ल, अनूप गुप्ता, प्रदेश मंत्री अर्चना मिश्रा, शंकर लोधी सहित भाजपा के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को सीएम ने बधाई दी।
इस दौरान सीएम ने कहा कि आज 42वां स्थापना दिवस का कार्यक्रम पूरे देश में हो रहा है। हम सब के लिए गौरव का विषय है कि भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस कार्यक्रम नए संकल्प के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा प्रदान कर रहा है। सीएम योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश के अंदर अभी भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व में नई सरकार का गठन हुआ है। हम सब जानते हैं 2017 में 14 वर्ष के वनवास के बाद भारतीय जन पार्टी की वापसी हुई। 2017 में भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व में पीएम मोदी की आवाहन पर भाजपा को अपना समर्थन दिया था।
पिछले पांच वर्ष के दौरान सरकार और संगठन ने बेहतरीन समन्वय करते हुए प्रदेश के अंदर बिना किसी भेदभाव के गांव, गरीब, किसान, नौजवान, महिलाएं समाज के प्रत्येक तबके लिए जो काम किये। जिसके चलते विधानसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश की जनता ने दो-तिहाई बहुमत से भाजपा के नेतृत्व में प्रदेश में सरकार का गठन किया। उन्होंने कहा कि इस दौरान उत्तर प्रदेश ने अनेक मॉडल दिये। चाहे उत्तर प्रदेश के अंदर साढ़े 43 लाख गरीबों को आवास उपलब्ध कराने का काम रहा हो। चाहे वो दो करोड़ 61 लाख गरीबों को एक-एक शौचालय उपलब्ध कराने का काम रहा हो, 15 करोड़ प्रदेश के गरीबों के लिए महीने में दो बार डबल डोज राशन उपलब्ध कराने का काम हो। या फिर 5 लाख नौजवानों को सरकारी नौकरी उपलब्ध कराने काम हो।
पूरी ईमानदारी के साथ इस कार्यक्रम को आगे बढ़ाने का काम भारतीय जनता पार्टी ने किया है। इसी लिए आज जब हम लोग फिर अपेक्षाओं पर खरा उतरने के लिए इस जनादेश के साथ जब हम 42वां स्थापना दिवस का कार्यक्रम मना रहे हैं।
मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि 42वें स्थापना दिवस के अवसर पर चुनाव के पूर्व हम सबने लोक कल्याण संकल्प पत्र जारी किया था। इस संकल्प पत्र को मंत्र मानकर के उसके एक एक शब्द को मंत्र मानकर उनपर खरा उतरना, उनको अंगीकार करना। जनता से किये गये वादे को एक संकल्प के रूप में व्रत के रूप में हमें आगे बढ़ना होगा।
इस विश्वास के साथ प्रदेश भर के सभी कार्यकर्ताओं को बधाई देता हूं। पार्टी के संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय, अटल बिहारी बाजपेई समेत उन सब महापुरुषाओं को नमन करते हुए पार्टी के यशस्वी नेतृत्व के मार्गदर्शन में उन जन अपेक्षाओं पर खरा उतारने का काम करेगा जो उत्तर प्रदेश की 25 करोड़ जनता भारतीय जनता के प्रति व्यक्त करती है।
42वीं वर्षगांठ के अवसर पर प्रदेश भर के कोटि-कोटि कार्यकर्ताओं को बधाई देता हूं – सीएम योगी
स्थापना दिवस कार्यक्रम में अपनी बात को शुरुआत करते हुए सीएम योगी ने कहा कि दुनिया के सबसे बड़े राजनैतिक दल भारतीय जनता पार्टी के प्रति हम सबका जुड़ाव हम सबको न केवल अपनी राष्ट्रनिष्ठा बल्कि समाज के अंतिम पायदान पर बैठे व्यक्ति तक सुविधा पहुंचाने के लिए प्रेरित करता है।
दुनिया के ऐसे सबसे बड़े राजनैतिक दल के साथ हम सभी जुड़कर के अपने जीवन के सेवा के कार्यक्रम को आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस की 42वीं वर्षगांठ के अवसर पर प्रदेश भर के कोटि कोटि कार्यकर्ताओं को बधाई देता हूं। भारतीय जनता पार्टी की यात्रा देश और दुनिया के राजनैतिक विषलेषकों के लिए कौतूहल और आश्चर्य का विषय है। उन्होंने कहा कि राष्ट्र के प्रति हम सब की निष्ठा, अपने मूल्यों और आदर्शों के प्रति हमारे समर्पण का भाव और समाज के अंतिम व्यक्ति तक बैठे व्यक्ति तक योजनाओं को पहुंचाना ध्येय। उस ध्येय को प्राप्त करने के लिए जब हम सब एकजुट होकर काम करते हैं तो वह प्रत्येक नागरिक को स्वतरू भाव के साथ जोड़ने में सफल होता है।
आज भारतीय जनता पार्टी अपने यशस्वी नेतृत्व प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड़डा के नेतृत्व में दुनिया के सबसे बड़े राजनैतिक दल के रूप में स्थापित हुई है। दुनिया के सामने लोकतंत्र के प्रति आम जनमानस के मन में भी आस्था का भाव पैदा कर रही है। सीएम योगी ने कहा कि याद करिये भारतीय जनता पार्टी अनेक उतार चढ़ाव की यात्रा को आगे बढ़ाते हुए कार्य की है। 1952 में जब पहला आम चुनाव इस देश के अंदर होता है तब भारतीय जनसंघ की स्थापना होती है।
भारतीय जनसंघ के पीछे का उद्देश्य भी यही थी हमें सत्ता की राजनीति नहीं बल्कि हमें भारत के प्रति समर्पण का भाव पैदा करने वाले लोगों को एक राजनैतिक दल के रूप में आगे बढ़ाने का काम करना है। उस समय जब तत्कालीन सत्ताधारी दल भारत की अखंडता के साथ खिलवाड़ कर रहा था, कश्मीर को भारत से अलग करने की साजिश कर रहा था। उस स्थापना काल से भी बलिदान देने की आवश्यकता पड़ी तो भारतीय जनसंघ के संस्थापक अध्यक्ष डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने कश्मीर के लिए अपने आप को बलिदान कर दिया था।
आजादी के बाद देश के अंदर सबसे बड़ा सांस्कृतिक आंदोलन राम जन्म भूमि के प्रति भारतीय जनता पार्टी के समर्पण पर कोई संदेश नहीं कर सकता है।
पंडित दीनदयाल उपाध्याय का सपना आज साकार होता दिख रहा है – सीएम योगी
सीएम योगी ने कहा कि 1980 में फिर से जनता पार्टी से अलग होकर नई यात्रा शुरू करने की बात हुई तो वो तिथि 6 अप्रैल 1980 थी। जब भारतीय जनता पार्टी के रूप में इस दल का गठन होता है। उस समय श्रद्धेय अटल बिहारी बाजपेई, लाल कृष्ण आडवानी और भारतीय जनता पार्टी के उस समय के उन सभी महापुरुषओं ने इस नए दल को देश की भावनाओं का प्रतिनिधित्व करने के रूप स्थपित करने का जो संकल्प लिया था।
आज आप देख रहे होंगे कि भारत के कोटि कोटि नागरिकों की आस्था का केन्द्र बिन्दु भारतीय जनता पार्टी बना हुआ है। दुनिया के अंदर आश्चर्य और कौतूहल का विषय भी बना है। प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी के नेतृत्व में जब 2014 में केन्द्र में सरकार बनी। कोई सोचता था देश के अंदर व्यापक जनसमर्थन को जोड़ने में कामयाब होगी और जन भावनाआं का जो सपना पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने देखा था आज वो सपना साकार हो रहा है।
सदी की महामारी में नए भारत की नई तस्वीर पेश करने का काम किया – सीएम योगी
सीएम योगी ने कहा कि देश के अंदर इस सदी की सबसे बड़ी महामारी में दौरान 80 करोड़ लोगों को फ्री में राशन की सुविधा उपलब्ध कराने का काम केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार ने किया। 135 करोड़ लोगों के जीवन को कैसे बचाया जाना चाहिये, देश और दुनिया ने देखा है। फ्री में टेस्ट, फ्री में उपचार फ्री में वैक्सीन। 185 करोड़ वैक्सीन की डोजेज फ्री में देश के अंदर उपलब्ध कराई जा चुकी है।
कोई सरकार फ्री में अपने लोगों को वैक्सीन नहीं दे रही है सिवाय भारत सरकार के। पहली बार हुआ बीमारी से कम से कम मौते हुईं। हरेक जीवन की रक्षा का भरपूर प्रयास हुआ। फ्री में राशन उपलब्ध कराने का काम आत्मनिर्भर भारत की परिकल्पना को साकार करने के लिए उठाए गये कदम। यह आज नए भारत की नई तस्वीर प्रस्तुत करता है।
पहली बार लोगों ने देखा कैसे 12 करोड़ लोगों के घर में शौचालय बनते है, गरीबों के 03 करोड़ आवास बनते हैं – सीएम योगी
मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि कोरोना कालखंड में ही नहीं 2014 में पहली बार देश ने देखा कि कैसे 12 करोड़ लोगों के घर में शौचालय। तीन करोड़ लोगों के आवास बनते हैं। करोड़ों नौजवानों के रोजगार के लिए प्रधानमंत्री मुद्रा योजना हो। 12 करोड़ किसानों के लिए प्रधानमंत्री किसान निधि योजना से कर्ज से मुक्त करने के लिए कैसे आयुषमान भारत योजना के अंदर 6 करोड़ गरीब परिवारों को को फ्री में स्वास्थ्य बीमा उपलब्ध कराया जाता है।
Comments are closed.