आदर्श मानव समाज सेवा संस्थान के बैनर तले जारी है पर्यावरण एवं जल संरक्षण अभियान

अंबेडकरनगर | जनपद में अग्रणी संस्थाओं की भूमिका में आदर्श मानव समाज सेवा संस्थान परसौली माडरमऊ आलापुर अंबेडकरनगर के बैनर तले लगातार गांव गांव में पर्यावरण एवं जल संरक्षण अभियान चलाया जा रहा। जिसका मुख्य उद्देश्य है लोगों को पर्यावरण और जल संरक्षण के विषय में जागरूक कर एक स्वच्छ पर्यावरण के स्वास्थ्य स्वस्थ भारत का निर्माण।
संस्था के प्रदेश अध्यक्ष सुनील कुमार मौर्य ने कहा कि संस्था के अध्यक्ष घनश्याम की अध्यक्षता में चलाया गया यह अभियान गांव गांव गली गली पहुंचाकर हम लोग स्वच्छ पर्यावरण का निर्माण करेंगे। इस मौके पर संस्था के प्रबंधक रमेश मौर्य के साथ सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता तन्मयता से जुट गए। जिसमें आज अन्नापुर ग्रामसचिव प्रियंका यादव के नेतृत्व में अन्नापुर और अन्य कार्यकर्ताओं की मदद से 10 गांव में यह कार्यक्रम चला।
अनीता देवी राष्ट्रीय जजमेंट जिला क्राइम संवाददाता अंबेडकर नगर।

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More