भारतीय जनता पार्टी का 42वां स्थापना दिवस आज, भाजपा मुख्यालय में भव्य कार्यक्रम का आयोजन

भारतीय जनता पार्टी का आज 42वां स्थापना दिवस है। इस मौके पर लखनऊ के भाजपा मुख्यालय में भव्य कार्यक्रम का आयोजन हुआ। यहां सीएम योगी ने झंडा फहराया और कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस अवसर पर वह खास भगवा टोपी पहने हुए थे, जो भाजपा ने अपने कार्यकर्ताओं के लिए खास तौर पर डिजाइन करवाई है।
इस मौके पर अपने संबोधन में CM ने कहा कि भाजपा की यात्रा देश और दुनिया के राजनीतिक विश्लेषकों के लिए आश्चर्य का विषय है। ये यात्रा बहुत कुछ कह देती है। भारतीय जनसंघ की स्थापना का उद्देश्य यही था कि हमें सत्ता की राजनीति नहीं करनी है। हमें भारत के लिए समर्पण का भाव पैदा करने वाले लोगों को एक राजनीतिक दल के रूप में आगे बढ़ाने का कार्य करना है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पार्टी कार्यकर्ताओं को दिल्ली से वर्चुअली संबोधित किया। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए योगी ने श्यामाप्रसाद मुखर्जी और दीनदयाल उपाध्याय को याद किया। उन्होंने कहा, ‘भारतीय जनता पार्टी की यात्रा देश और दुनिया के विश्लेषकों के लिए कौतूहल का विषय है। समर्पण और देशभक्ति का यह भाव किसी दूसरे दल में देखने को नहीं मिलेगा। सदी की सबसे बड़ी महामारी के दौरान 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन देने का काम मोदी सरकार ने दिया है। उन्होंने कहा कि बीजेपी की यात्रा बहुत कुछ कहती है। हमारी पार्टी राष्ट्र की सेवा के लिए है।’

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More