KGMU में आम आदमी बनकर निरीक्षण करने पहुंचे डिप्टी CM बृजेश पाठक

लखनऊ के KGMU में आम आदमी बनकर डिप्टी CM बृजेश पाठक मंगलवार को पहुंचे। वो चुपचाप टहलते हुए अंदर गए। वहां पर हाल देखा। व्यवस्थाओं को परखने के लिए नई तरकीब निकाली। सबसे पहले उन्होंने काउंटर पर जाकर पर्ची कटवाई। यहां देखा कि काउंटर वाला अपना काम ठीक से कर रहा है। बता दें कि डिप्टी सीएम ने मास्क लगाया था। उनके साथ कोई सिक्योरिटी नहीं थी न ही कोई VIP तामझाम था।
इसके बाद वो OPD की मरीजों की लाइन में लग गए। इस दौरान बातों-बातों कई मरीजों से पूछा कि यहां की व्यवस्था ठीक है न। इसके बाद उन्होंने ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने वाली पर्ची के पास भीड़ देखी। यहां पर जाकर खुद फोन लगाया तो 10 मिनट तक बिजी बताता रहा। इस पर उनका पारा चढ़ गया। स्टाफ को बुलाया कहा कि ये सब क्या चल रहा है। ये देख वहां पर अफरातफरी मच गई। सभी अधिकारी CMO,CMS दौड़कर उनके पास आए। और कहा कि सर आप यहां कैसे। आइए बैठिए।
डिप्टी CM ब्रजेश पाठक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए खुद फोन मिला रहे थे। 10 मिनट तक लगातार KGMU में फोन लाइन व्यस्त रही। इससे ऑनलाइन ओपीडी पंजीकरण के दावों की पोल खुल गई। स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक फोन न उठने से नाराज हुए।

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More