पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली महिला गिरफ्तार, जानिए क्यों ?

यूपी के पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली महिला को गिरफ्तार किया गया है। कोर्ट के आदेश पर लखनऊ की गोमतीनगर पुलिस ने यह कार्रवाई की है। बताया जा रहा है कि पीड़िता कोर्ट में बयान देने नहीं जा रही थी, जिस पर कोर्ट से समन जारी हुआ था। गिरफ्तारी के बात पीड़िता को कोर्ट में हाजिर किया गया।
पीड़िता ने आरोप लगाया था कि 2014 में गायत्री के आवास पर उसके साथ गैंगरेप हुआ था। 18 फरवरी 2017 को थाना गौतमपल्ली (लखनऊ) में गैंगरेप, जान से मारने की धमकी और पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज हुआ था। इस दौरान गायत्री समेत सभी अभियुक्तों को गिरफ्तार करके जेल भेजा गया था। गायत्री 15 मार्च, 2017 से जेल में है।

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More