उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री योगी 2.0 मंत्रिमंडल का दिल्ली में हुआ गठन

योगी 2.0 शामिल मंत्रियो की शपथ ग्रहण के समय होगी औपचारिक घोषणा

ए के दुबे
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी 2.0 मंत्रिमंडल का दिल्ली मे लगभग गठन हो गया है। फाइनल घोषणा शपथ ग्रहण के समय होना शेष है। सूत्रों के अनुसार तीन उपमुख्यमंत्री बनाने पर सहमति , जातीय समीकरण साधने की कवायद,2024 को लक्ष्य बनाकर मंत्रिमंडल गठन होगा। कुल 62 मंत्री 28 कैबिनेट मंत्री , 11 राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार और 23 राज्यमंत्री शपथ लेगे।
केशव मौर्या को संगठन में भेजने की तैयारी , बेबी रानी मौर्या को उपमुख्यमंत्री बनाने पर सहमति, दिनेश शर्मा भी संगठन मे जायेगे, ए के शर्मा को उपमुख्यमंत्री की जिम्मेदारी मिल सकती है तीसरे उपमुख्यमंत्री के रूप में असीम अरुण को कमान सौंपी जा सकती है सुरेश खन्ना को फिर से मिलेगी अहम मंत्रिमंडल की जिम्मेदारी , सतीश माहाना भी मंत्री बनेगे लेकिन दोनों नेताओ को मंत्री पद से ही संतोष करना होगा।
ब्रजेश पाठक , दयाशंकर सिंह , जितिन प्रसाद, स्वतंत्र देव सिंह , सिद्धार्थनाथ सिंह , नंदी गुप्ता , सूर्य प्रताप शाही, पंकज सिंह ,राजेश्वर सिंह , रामपाल वर्मा , अदिति सिंह , अपर्णा बिष्ट यादव, श्रीकांत शर्मा , आशुतोष टंडन , मोहसिन रजा, अनिल राजभर ,संदीप सिंह, डॉक्टर महेंद्र सिंह को संगठन में वापस भेजने की तैयारी है। सहयोगी अपना दल को दो , निषाद पार्टी को एक मंत्री पद देने पर बनी सहमति बनी है।

also read-सफाई कर्मी बना विधायक : जानिए कैसे मिली इतनी बड़ी जीत

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More