यूपी छोड़ने की घोषणा करने वाले मुनव्वर राना की बेटी को मिले नोटा से भी कम वोट

योगी के दोबारा सीएम बनने पर यूपी छोड़ने की घोषणा करने वाले मुनव्वर राना की बेटी को नोटा से भी कम वोट
उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव 2022 के मतदान से पहले बड़ी घोषणा करने वाले प्रख्यात शायर मुनव्वर राना को दोहरा आघात लगा है। उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी जहां लगातार दूसरी बार सरकार बनाने की ओर है, वहीं मुनव्वर राना की तबीयत परिणाम घोषित होने से पहले खराब हो गई। इतना ही नहीं उनकी पुत्री उन्नाव के पुरवा से कांग्रेस की प्रत्याशी उरूसा तो पांचवें स्थान पर हैं, उनको तो नोटा से भी कम वोट मिल रहे हैं।
योगी आदित्यनाथ के उत्तर प्रदेश का दोबारा मुख्यमंत्री बनने की स्थिति में उत्तर प्रदेश छोड़ देने की घोषणा करने वाले मुनव्वर राना की बेटी की सीट का भी हाल काफी बुरा है। कांग्रेस की ओर से उन्नाव की पुरवा सीट से उम्मीदवार उरूसा काफी बुरी शिकस्त झेलने की ओर बढ़ रही हैं। दोपहर एक बजे तक के आंकड़े के अनुसार उरूसा को नोटा से भी कम वोट मिले हैं। पुरवा से भाजपा के अनिल कुमार सिंह सबसे आगे हैं। दूसरे नंबर पर समाजवादी पार्टी के उदय राज हैं। उरूसा राना को दोपहर एक बजे तक सिर्फ 607 वोट ही मिले हैं। यहां पर 812 वोट नोटा के खाने में पड़े हैं। ऐसे में उरूसा पुरवा सीट से पांचवें नंबर पर बनी हुई हैं।

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More