शराबबन्दी के बाद बिहार की महिलाएँ दिख रही हैं सुंदर : सीएम नीतीश कुमार

समाज सुधार अभियान के आखिरी दिन नीतीश कुमार मधेपुरा पहुँचे

राष्ट्रीय जजमेंट न्यूज़ बिहार 

संवाददाता मुकेश कुमार सिंह

पटना (बिहार) : समाज सुधार अभियान के आखिरी दिन सीएम नीतीश कुमार मधेपुरा पहुँचे, जहाँ उन्होंने एक सभा को सम्बोधित किया। सीएम नीतीश कुमार जीविका दीदियों को संबोधित कर रहे थे। अपने भाषण के दौरान नीतीश कुमार ने कहा कि शराबबन्दी के बाद, बिहार की महिलाएँ अब सुंदर दिखती हैं। दरअसल, मधेपुरा में अपने समाज सुधार अभियान के तहत नीतीश कुमार बिहार में महिलाओं की वर्तमान स्थिति के बारे में बता रहे थे।

उन्होंने कहा कि महिलाओं को हर दृष्टिकोण से समृद्ध करने के लिए, उनकी सरकार महिलाओं को आरक्षण दे रही है। साथ ही, वे जीविका दीदियों का एक बड़ा समूह तैयार कर रहे हैं। एक करोड़ 27 लाख जीविका दीदियाँ अब तक जुड़ चुकी हैं, जिससे महिलाओं की स्थिति में बहुत सुधार हुआ है। जीविका दीदियों के माध्यम से महिलाएँ अब आत्मनिर्भर हैं।लड़कियों की शिक्षा के लिए बहुत कार्य हुए हैं। पोशाक और साईकिल योजना लागू की गयी।

पंचायत में आरक्षण दिया गया है। सरकारी नौकरी में भी आरक्षण दिया गया है। स्वयं सहायता समुह के जरिये महिलाओं के उत्थान के लिए कई कार्य किये गए हैं। आज पुलिस विभाग में पैंतीस फीसद महिलाएं हैं। यह व्यवस्था और कहीं नहीं है। इंजीनियरिंग और मेडिकल कॉलेज में सीट आरक्षित कर लड़कियों को प्रोत्साहित किया जा रहा है। बाल विवाह और दहेज प्रथा के खिलाफ कार्य किये जा रहे हैं।

पटना में पत्रकारों से बातचीत करते हुए सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि रविवार को इस अभियान का समापन भले ही हो गया है लेकिन उनका अभियान आगे भी जारी रहेगा।सीएम नीतीश ने आगे कहा कि लोगों के बीच जाकर जीविका समूह की जीविका दीदियाँ शराबबंदी, बाल-विवाह और दहेज प्रथा के बारे में आज लोगों को बता रही हैं। वे विकास का काम और लॉ एंड ऑर्डर को दुरुस्त करने का काम तो निरंतर करते रहते हैं और करते रहेंगे।

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More