यूक्रेन रूस यद्ध: रूसी दूतावास ने कहा-पश्चिम देशों द्वारा भेजे जा रहे यूक्रेन में भाड़े के सैनिक

जेलेंस्की ने जताई 16 हजार विदेशी लड़ाकों के आने की संभावना

राष्ट्रीय जजमेंट न्यूज़ विश्व 

संवाददाता 

रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध का शनिवार को 10वां दिन है। रूसी सेना ने यूक्रेन पर हमला तेज कर दिया है। इस बीच, अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने ब्रसेल्स में यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष चार्ल्स मिशेल से मुलाकात की है। इस दौरान दोनों ने ‘यूक्रेन की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता के लिए समर्थन’ पर चर्चा की है। इसके साथ ही अमेरिकी विदेश मंत्री सुरक्षा और शरणार्थियों पर वार्ता के लिए पोलैंड पहुंचे हुएं हैं।

वहीं, यूक्रेन पर तेज हो रहे हमलों के बीच अब पश्चिम देशों से भी भाड़े के सैनिक राजधानी कीव समेत कई अन्य प्रमुख शहरों में भेजे जा रहे हैं। यह जानकारी रूसी दूतावास ने शनिवार को दी है।युद्ध के दसवें दिन रूसी दूतावास ने कहा कि पश्चिमी देशों ने यूक्रेन में युद्ध क्षेत्रों में भाड़े के सैनिकों के भेजने की संख्या बढ़ा दी है।

यूके, डेनमार्क, लातविया, पोलैंड और क्रोएशिया ने आधिकारिक तौर पर अपने नागरिकों को यूक्रेन के क्षेत्र में शत्रुता में भाग लेने की अनुमति दी है। साथ ही रूसी दूतावास ने कहा कि अमेरिका ने एकेडेमी, क्यूबिक और डायनकार्प जैसे निजी सैन्य संगठनों की भर्ती के लिए बड़े पैमाने पर अभियान शुरू किया है। फ्रांसीसी विदेशी सेना भी यूक्रेन भेजने की योजना बना रही है। जर्मनी से भी कई लड़ाकों के आने की उम्मीद है।

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More