बन्दर ने उतारा सपा का झंडा, मचा सियासी बवाल

यूपी विधानसभा चुनाव में सांड के बाद अब बंदरों की एंट्री हो गई है। बुधवार को केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने एक वीडियो पोस्ट किया। इसके साथ उन्होंने लिखा, ‘बजरंगबली का यही संदेश, यूपी को नहीं चाहिए दंगेश’। दरअसल, वीडियो में बंदर एक घर की छत पर लगे सपा के झंडे को उतारते हुए दिख रहा है। यह वीडियो अयोध्या का बताया जा रहा है। तमंचावाद, परिवारवाद के बाद योगी आदित्यनाथ ने सपा को दंगेश नाम दिया था।
अखिलेश के चार यार, गुंडा-माफिया-आतंकी और भ्रष्टाचार
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि अखिलेश के चार यार, पहला गुंडा, दूसरा माफिया, तीसरा आतंकी और चौथा भ्रष्टाचार है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी और उसके नेता गले तक भ्रष्टाचार में डूबे हुए हैं। एक दिन पहले ठाकुर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके अखिलेश यादव पर बड़ा आरोप लगाया और बताया कि समाजवादी पार्टी और अखिलेश यादव सिर्फ चार चीजों और उनकी दोस्ती से मतलब है।
योगी आदित्यनाथ ने सपा को बताया था दंगेश
मंगलवार को बहराइच में सीएम योगी ने कहा कि जैसे रामायण के ‘लंकेश’ के बारे में सब जानते हैं, वैसे ही समाजवादी पार्टी को ‘दंगेश’ कहा जाना चाहिए। योगी आदित्यनाथ ने कहा था कि समाजवादी पार्टी माफियाओं और आतंकियों के लिए ढाल की तरह काम करती है, ये उन्हें बचाती है। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश में पहले दंगे होते थे, अब नहीं होते। अब न ही कर्फ्यू लगता है। उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों में कर्फ्यू लगाए जाते थे, लेकिन हम कांवड़ यात्रा करवाते हैं।

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More