प्रियंका गांधी ने कांग्रेस प्रत्याशियों के लिए लखनऊ में रोड शो करके वोट मांगा

कर्मचारियों, व्यापारियों मध्यवर्ग में छात्रों युवाओं में असंतोष, मौजूदा विधायक से रोष और कांग्रेस का जोश मेरी जीत सुनिश्चित कर रहा है: मनोज तिवारी

लखनऊ, 21 फरवरी 2022

लखनऊ में प्रचार के अंतिम दिन लखनऊ पूर्वी विधानसभा के कांग्रेस प्रत्याशी मनोज तिवारी ने अपनी पूरी ताकत झोंकते हुए लगभग 30 किलोमीटर का सफर तय करते हुए वाहनों का रोड शो करके अपने लिए वोट माँगा। आज हुए रोड शो में ज्यादातर युवा, छात्र, लखनऊ विश्वविद्यालय के पूर्व छात्रनेता छात्रसंघ पदाधिकारी अधिवक्ता गण , महिलाएं व्यापारी नेता और फेरी वाले पटरी दुकानदारों ने हिस्सेदारी की।

लगभग 2000 लोगो के हुजूम के साथ कांग्रेस प्रत्याशी मनोज तिवारी ने क्षेत्र में घूम घूम कर नए यूपी के निर्माण, महिलाओं और छात्राओं के लिए सुरक्षित प्रदेश, और प्रदेश के समग्र विकास और रोजगार सृजन के नाम पर वोट माँगा। आज का रोड शो सुबह पहले चिनहट में प्रियंका गांधी वाले रोड शो में शामिल होकर उनके साथ रहा।

प्रियंका गांधी के रवाना होने के बाद दोबारा रोड शो पॉलिटेक्निक चौराहे से शुरू हुआ जो मनोज पांडेय चौराहा से पत्रकारपुरम होते हुए हुसड़िया चौराहे होते हुए फिर घूम कर मिठाई वाले चौराहे से विश्वास खंड होते हुए रविन्द्र पल्ली फिर भूतनाथ बाजार बी ब्लॉक सी ब्लॉक कलेवा से मुंशीपुलिया से रिंगरोड होते हुए खुर्रमनगर चौराहा होते हुए वहां से रहीम नगर चौराहा से दंडडिया बाजार कपूरथला महानगर होते हुए छन्नी लाल चौराहा से फातिमा अस्पताल फिर निशातगंज चौराहा होते हुए केंद्रीय कार्यालय पहुंचा।

इस दौरान जगह जगह कांग्रेस प्रत्याशी का स्वागत किया गया और लोगो ने वादा किया कि वो हाथ के पंजे वाला बटन दबा कर उनको जिताने का काम करेंगे।

दोपहर 3 बजे बाद फिर कांग्रेस प्रत्याशी मनोज तिवारी का काफिला खुर्रम नगर शादाब नगर कालोनी होते हुए कल्याणपुर के अंदरूनी इलाको में जनसंपर्क करते हुए केंद्रीय कार्यालय पर आकर समाप्त हुआ।

इस दौरान लोगो से मनोज तिवारी ने कहा कि कर्मचारियों, व्यापारियों, मध्यमवर्ग, छात्रों, युवाओं में असंतोष, मौजूदा सत्तापक्ष के विधायक से रोष और कांग्रेस के जोश के चलते मेरी जीत सुनिश्चित है। प्रियंका गांधी के नारे और महिलाओं के लिए अलग से बनाये गए घोषणापत्र में महिलाओं से किये गए वादे के कारण आधी आबादी का व्यापक समर्थन मिल रहा है जो मेरी जीत सुनिश्चित करेगा।

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More